खरियार रोड ओडिशा से छत्तीसगढ़ दाखिल जीप से 24 लाख का गांजा बरामद, 2 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस ने  खरियार रोड ओडिशा से दाखिल जीप से करीब सवा  क्विंटल गांजा बरामद कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है | गांजा कि कीमत 24 लाख आंकी गई है |

0 118

- Advertisement -

महासमुंद| छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस ने  खरियार रोड ओडिशा से दाखिल जीप से करीब सवा  क्विंटल गांजा बरामद कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है | गांजा कि कीमत 24 लाख आंकी गई है |

पुलिस को  सूचना मिली कि ओडिशा  से अवैध मादक पदार्थ गांजा एक कमाण्डर जीप कार में लोडकर खरियार रोड़ से होते हुए महासमुंद की ओर जा रही है।   पुलिस अधीक्षक महासमुन्द द्वारा थाना कोमाखान प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप सिंह को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया गया |

महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी | तभी खरियाररोड़ की तरफ से स्लेटी कलर का कमांडर जीप कार   UP 32 AU 9963 महासमुन्द की ओर आ रही थी। जिसे टेमरी नाका के पास घेराबंदी कर रोका गया व वाहन की तलाशी ली गयी|

- Advertisement -

वाहन में 02 व्यक्ति बैठे मिले। चालक  ने  अपना नाम सुनील कुमार  उत्तरप्रदेश एवं उसके बगल में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम  अनुज कुमार चैबे   उत्तरप्रदेश का होना बताया ।  ओडिशा  आने का कारण व जीप प में क्या लोड है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे|

संदेह   पर वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर जीप के बाडी के छत पर बने चैंबर में 16 नग बड़े पीले रंग के प्लास्टिक झिल्ली में पैक   एवं 08 नग छोटे पैकेट पीले रंग के झिल्ली में पैक   गांजा कुल  120 किलोग्राम   गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 120 किलो. गांजा को वाहन सहित जब्त  किया गया।

आरोपियों ने गांजा  ओडिशा  से  उत्तर प्रदेश ले जाना बताया । आरोपियों  के विरूद्ध धारा 20बी एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना कोमाखान में कार्यवाही की जा रही  है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.