कपिल सिब्बल के आवास पर रात्रिभोज में जुट रहा असंतुष्ट कांग्रेसियों का गुट

असंतुष्ट कांग्रेसियों का गुट जिसे ग्रुप 23 के नाम से जाना जाता है आज वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के आवास पर रात्रिभोज में जुट रहे हैं | वे आगे की रणनीति तैयार करेंगे।

0 64

- Advertisement -

नई दिल्ली| असंतुष्ट कांग्रेसियों का गुट जिसे ग्रुप 23 के नाम से जाना जाता है आज वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के आवास पर रात्रिभोज में जुट रहे हैं | वे आगे की रणनीति तैयार करेंगे। बता दें कपिल सिब्बल ने गांधी परिवार को नेतृत्व छोड़ने की सलाह दी है  |
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिब्बल ने अंग्रेजी दैनिक ‘इंडियन एक्सप्रेस’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि गांधी परिवार को कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व से अलग होना चाहिए और किसी अन्य को मौका देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह ‘घर की कांग्रेस’ नहीं, बल्कि ‘सबकी कांग्रेस’ चाहते हैं।
बता दें इस बयान के बाद कल मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने ने पांच राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को हटा दिया है।
इधर सिब्बल द्वारा गांधी परिवार को नेतृत्व छोड़ने की सलाह पर कई कांग्रेस नेताओं का सिब्बल पर पलटवार जारी है |

- Advertisement -

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सिब्बल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कांग्रेस की एबीसीडी को नहीं जानते हैं। वह एक बाहरी व्यक्ति हैं जिन्हें पार्टी की ओर से सब कुछ दिया गया था।
विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद से आंतरिक उलझनों में कांग्रेस घिरी हुई है | सोनिया गांधी ने रविवार को कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ नेतृत्व से हटने की पेशकश की थी, लेकिन CWC ने इसे ठुकरा दिया था।
CWC ने अंतरिम पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भरोसा जताते उन्हें आवश्यक और व्यापक संगठनात्मक परिवर्तन करने के लिए भी अधिकृत किया है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.