रायपुर में भारी बरसात, सड़कों से होकर घरों में घुसा पानी

छत्तीसगढ़ में मानसूनी बरसात का दौर जारी है। रायपुर में सोमवार दोपहर के बाद भारी बरसात हुई। यह बरसात इतनी तेजी थी एक घंटे में 75 मिलीमीटर से अधिक पानी बरस गया।

0 44

- Advertisement -

रायपुर| छत्तीसगढ़ में मानसूनी बरसात का दौर जारी है। रायपुर में सोमवार दोपहर के बाद भारी बरसात हुई। यह बरसात इतनी तेजी थी एक घंटे में 75 मिलीमीटर से अधिक पानी बरस गया। इससे राहत का अहसास जरूर हुआ लेकिन शहर के कुछ हिस्सोें में यह लोगों की मुसीबत भी बढ़ा गया। सड़कों से होकर बरसात का पानी घरों में घुस गया।

रायपुर के विशाल नगर और जल विहार कॉलोनी में भी जल भराव हुआ है। वहां बरसात के बाद लोगों को घुटने भर पानी में होकर आवाजाही करनी पड़ी। सड़क की ऊंचाई वाले घरों में बरसात का पानी घुस गया। इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। समता कॉलोनी, गायत्री नगर, बांस टाल जैसे इलाकों में सड़कों के ऊपर डेढ़ फीट तक पानी भर गया। इसकी वजह से इन इलाकों में आवागमन की दिक्कतें बढ़ गई। टैगोर नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, जगन्नाथ नगर, न्यू शांति नगर के अरमान नाले से लगे क्षेत्राें में बरसात के बाद भी पानी भरा हुआ था।

- Advertisement -

जलभराव के बाद रायपुर नगर निगम के दावे की पोल भी खुल गई है। नगर निगम पिछले कई वर्षों से जलभराव की समस्या को खत्म करने का दावा करता रहा है। इसकी कई परियोजनाओं का अभी कोई नतीजा निकलता नहीं दिख रहा है।

मानसून से पहले नालियों की सफाई कराई गई थी लेकिन तेज बरसात की स्थिति में यह सफाई काम नहीं आई। नालियां उफना गईं और पूरा पानी सड़कों पर बहता रहा। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में 75.6 मिमी बरसात हुई है। वहीं माना हवाई अड्‌डे पर 30.8 मिमी बरसात हुई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, रायपुर में आज रात को भी बरसात होने की संभावना बनी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.