करिया ध्रुवा अर्जुनी से बुढादेव यात्रा का शुभारंभ

पिथौरा से लगे धार्मिक स्थल करिया ध्रुवा अर्जुनी से आज आदिवासी समाज द्वारा बुढादेव यात्रा का शुभारंभ किया गया|  सामाजिक झंडा दिखाकर यात्रा को पिथौरा जनपद पंचायत की अध्यक्ष सत्यभामा नाग एवं नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव ने  रवाना किया।

0 368
Wp Channel Join Now

पिथौरा। पिथौरा से लगे धार्मिक स्थल करिया ध्रुवा अर्जुनी से आज आदिवासी समाज द्वारा बुढादेव यात्रा का शुभारंभ किया गया|  सामाजिक झंडा दिखाकर यात्रा को पिथौरा जनपद पंचायत की अध्यक्ष सत्यभामा नाग एवं नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव ने  रवाना किया।
उक्त यात्रा का उद्देश्य आदिवासी समाज के बूढ़ादेव की विशाल प्रतिमा रायपुर स्थित बूढ़ा तालाब में स्थापित करने हेतु चौरा निर्माण के लिए पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से मिट्टी एकत्रित करना है।

ज्ञात हो कि बूढ़ादेव यात्रा को लेकर सात अलग – अलग स्थानों से रथ यात्रा का संचालन किया गया है। जिनमें डोंगरगढ़ से बम्लेश्वरी मंदिर, दंतेवाड़ा से दंतेश्वरी मंदिर, रायगढ़ से बुढीमाई, कवर्धा के भोरमदेव, सरगुजा, देवभोग से रथ यात्रा का मुख्य संचालन किया जा रहा है।

इसके अलावा ब्लॉक स्तर पर जो रथ का संचालन किया जा रहा है। वे रथ के द्वारा एकत्रित मिट्टी को उन सातों प्रमुख रथ को अपने-अपने क्षेत्र की सीमाओं पर देंगे। इसके पश्चात सभी एकत्रित मिट्टी को सातो रथ बूढ़ा तालाब के समीप स्थित स्थल पर ले जाकर चबूतरा निर्माण हेतु समर्पित करेंगे।

इसी तारतम्य में पिथौरा विकासखंड के लिए आज ग्राम अर्जुनी से रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आदिवासी समाज के प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

उक्त वृहद आयोजन सर्व आदिवासी समाज एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ती सेना के बैनरतले आयोजित किया गया है। आदिवासी समाज इसे लेकर काफी उत्साहित है। एवं अपने स्तर पर समाज को आयोजित कार्यक्रम हेतु पूरा सहयोग कर रहे हैं।

कार्यक्रम में सरपंच देवसिंह दीवान, पार्षद तरुण पांडेय, डालेश्वर पटेल, सदानंद सिन्हा, मनराखन ठाकुर, गणेशराम नेताम, कृष्णा ध्रुव, श्याम कुमार नेताम, गजेंद्र बरिहा, केडी नाग, भूषण बरिहा, ओमप्रकाश सिन्हा, पुनितराम ध्रुव तुलसी दीवान, जगबंधु कौध, नानक ठाकुर,जितेन्द्र ध्रुव,विश्राम ठाकुर, चेतन ठाकुर सहित समाजिक बन्धुओं के अलावा अन्य समाज के लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.