बसना जनपद पंचायत परिसर में चाकूबाजी, 2 जख्मी,आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद जिले के जनपद पंचायत परिसर में बीती रात चाकूबाजी में दो युवक जख्मी हो गये | पुलिस ने आरोपी को नाबालिग साथी समेत गिरफ्तार कर लिया | जख्मी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है |

0 512

- Advertisement -

बसना| महासमुंद जिले के जनपद पंचायत परिसर में बीती रात चाकूबाजी में दो युवक जख्मी हो गये | पुलिस ने आरोपी को नाबालिग साथी समेत गिरफ्तार कर लिया | जख्मी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है |

बसना पुलिस  के अनुसार कल रात लगभग 11 से 12 बजे के बीच जनपद पंचायत परिसर में महाकालेश्वर मंदिर के यहां रामायण के कार्यक्रम चल रहा था| इसी दौरान प्रेम सिंह डरसेना  नामक युवक  अपने  नाबालिग साथी के साथ महिलाओं के बीच जाकर बैठ गया|

- Advertisement -

महिलाओं के बीच जाकर बैठने पर वहां भंडारा बना रहे आशीष जोशी और उनके साथी राकेश भारती ने इनको मना किया | इससे नाराज दौरान प्रेम सिंह अपनी बाइक से चाकू लेकर आया और गालीगलौज करते आशीष जोशी पर वार कर दिया | हमले में आशीष जोशी की दाहिनी पेट में काफी गंभीर चोट आया है जिसे प्रथम उपचार के दौरान रायपुर भेज  दिया गया| वहीँ राकेश भारती के अंगूठे में चोटें आई हैं |

घटना  की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रेम सिंह डरसेना  और उसके नाबालिग साथी को हिरासत में ले लिया | अपराध दर्ज करने के बाद प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया|

पुलिस के मुताबिक प्रेम सिंह आदतन बदमाश है |  वर्ष 2019 में पुलिस पर पत्थरबाजी की थी |    10-12 घंटे के बाद पुलिस ने उस पर काबू पाया था | उस वक्त वह नाबालिग था लिहाजा बाल सुधार गृह में भेज दिया गया था| लेकिन उसकी आदत में कोई बदलाव नहीं आया |

Leave A Reply

Your email address will not be published.