नाबालिग नातिन-भतीजी से बलात्कार ,पिता–पुत्र को ताउम्र कैद, दादी को 20 बरस कैद बा मशक्कत

छत्तीसगढ़ की एक जिला अदालत ने 2 बरस तक  नाबालिग नातिन -भतीजी से बलात्कार करने वाले पिता –पुत्र को मरते दम तक कैद  और इस मामले को दबाने की कोशिश करने वाली दादी को 20 बरस कैद बा मशक्कत की सजा सुनाई है |

0 95

- Advertisement -

मनेन्द्रगढ़  |  छत्तीसगढ़ की एक जिला अदालत ने 2 बरस तक  नाबालिग नातिन -भतीजी से बलात्कार करने वाले पिता –पुत्र को मरते दम तक कैद  और इस मामले को दबाने की कोशिश करने वाली दादी को 20 बरस कैद बा मशक्कत की सजा सुनाई है | मामला सरगुजा के कोरिया जिले का है |

अदालत ने अपने फैसले में अभियोजन के संबध में बताया है कि माता-पिता की शराबखोरी और झगड़े से तंग आकर किशोरी दिसम्बर 2018 में अपने दादा –दादी के पास आकर रह रही थी |  इस दौरान दादा ने अपनी नातिन को जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार करता रहा |

इसी तरह पीडित किशोरी के चाचा ने भी जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार किया | इससे परेशान किशोरी अपने माँ-बाप के पास लौट आई | लेकिन उनके शराब पीकर घर में अशांत माहौल से परेशां होकर फिर दादा-दादी के पास लौट आई थी | दादा -जब चाहे उसका यौन शोषण करने लगा |

इससे तंग  किशोरी ने  आखिरकार अपनी दादी को अपने साथ हो रहे अत्याचार की जानकारी दी | लेकिन लोक लाज का हवाला देकर दादी  उसे चुप करा देती थी | और इधर दादा जब चाहे तब उसका बलात्कार करता रहता |

- Advertisement -

परेशान किशोरी इससे छुटकारा पाने मदद मांगने  चाचा के  घर गई |  पर चाचा भी वहशी निकला उसने भैस ढूढने के बहाने जंगल ले जाकर टांगी दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार किया |

उसने अपने साथ हुए इस घटना की जानकारी भी दादी को दी लेकिन हर बार की तरह उसे उसने छुपा करा दिया |

करीब 2 बरस तक तक दादा के बलात्कार का शिकार बनती रही | जून 2020 में जब दादा ने बलात्कार किया तो  मुक्ति पाने  की ठानी और जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की | इसके बाद पूरा मामला पुलिस के सामने आया |

खड़गंवा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी दादा, चाचा और दादी के खिलाफ मामला दर्ज किया था | इसके बाद आज  अपर सत्र न्यायाधीश (पाक्सो ) मनेन्द्रगढ़ की अदालत ने  यह अहम फैसला सुनाया|

क्लिक करें देखे पूरा  फैसला  CamScanner 02-10-2022 16.23.32

Leave A Reply

Your email address will not be published.