केंद्रीय मंत्री पूरी से मिला नानक सागर गुरुद्वारा समिति

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी के महासमुन्द प्रवास के दौरान जिले के प्रसिद्ध नानक सागर गुरुद्वारा समिति के सदस्यों ने स्थानीय भाजपा नेता इंद्रजीत सिंह गोल्डी के नेतृत्व में मुलाकात की। इस दौरान समिति द्वारा नानक सागर के बारे में जानकारी दी।

0 273
Wp Channel Join Now

महासमुन्द| केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी के महासमुन्द प्रवास के दौरान जिले के प्रसिद्ध नानक सागर गुरुद्वारा समिति के सदस्यों ने स्थानीय भाजपा नेता इंद्रजीत सिंह गोल्डी के नेतृत्व में मुलाकात की। इस दौरान समिति द्वारा नानक सागर के बारे में जानकारी दी।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी के महासमुन्द प्रवास पर नानकसर गुरुद्वारा समिति के सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल जिले के भाजपा नेता इंद्रजीत सिंह गोल्डी के नेतृत्व में मुलाकात कर नानकसागर में सिक्खों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी के चरण जिले के चर्चित ग्राम गढ़फुलझर में पड़ने की जानकारी दी।

नानक सागर:  517 बरस पहले जहाँ गुरुनानक देव रुके थे 2 दिन

समिति सदस्यों ने श्री पूरी को यह भी बताया कि 517 साल पूर्व गुरु नानक देव जी सपनी जगन्नाथ पुरी यात्रा के दौरान दो दिन गढ़फुलझर में रुकने एवम उनके उपदेशों से प्रभावित होकर तात्कालिक राजा भैना ने गुरु के नाम 5 एकड़ खेत कर दिया था जो कि आज भी मिसल रिकार्ड में दर्ज है।श्री पूरी ने नानक सागर की जानकारी विस्तार से ली।

नानक सागर की ख्याति सात समुंदर पार अमेरिका को भी खींच लाई ,न्यू जर्सी से पहुंचे श्रद्धालू सैलानी

सूत्रों के अनुसार श्री पूरी ने समिति के एक प्रतिनिधि मंडल को दिल्ली बुलाया है।समझा जा रहा है कि वे उक्त मामले की गहराई से जानकारी लेकर आगे की कार्यवाही की पहल कर सकते है।

प्रतिनिधि मंडल में भाजपा नेता इंद्रजीत सिंह गोल्डी के अलावा अवतार सिंह ओबेरॉय, रिंकू ओबरॉय हरकृष्ण सिंह राजपूत, राज किशोर , सिमरनजीत सिंह, यश सलूजा शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.