पिथौरा: महुआ शराब के साथ पकड़ी गई शिक्षिका

महासमुन्द जिले की  पिथौरा पुलिस ने थाना इलाके के ग्राम लहरौद में एक शिक्षिका  को 15 लीटर   महुआ शराब के साथ पकड़ा । आरोपी महिला का पति भी शिक्षा विभाग मे पदस्थ है|

0 285
Wp Channel Join Now

पिथौरा |महासमुन्द जिले की  पिथौरा पुलिस ने थाना इलाके के ग्राम लहरौद में एक शिक्षिका  को 15 लीटर   महुआ शराब के साथ पकड़ा । आरोपी महिला का पति नेपाल सिंह ध्रुव भी शिक्षा विभाग मे पदस्थ है|

पिथौरा में रविवार को ग्राम सेवैया की  शिक्षिका गंगाबाई ध्रुव  महुआ शराब के साथ पकड़ी गई। पिथौरा पुलिस ने  छापा मार कर  शिक्षिका के घर से 15 लीटर महुआ शराब जब्त किया  है।

बताया गया कि आरोपी महिला श्रीमती गंगा देवी ध्रुव सहायक शिक्षिका के पद पर प्राथमिक शाला राजा सेवैया मे पदस्थ है । पति-पत्नी दोनों   शिक्षा विभाग मे पदस्थ हैं | इसके बाद भी  वे लगातार लम्बे समय से अवैध शराब का कारोबार करते आ रहे है

थाना प्रभारी केशव कोशले ने बताया कि पिथौरा पुलिस को लम्बे समय से ग्रामीणो से उक्त महिला शिक्षिका के संबंध मे   शिकायतें  मिल रही थी । महिला शिक्षिका अपने घर मे अवैध शराब बेचने का कारोबार करती थी ।  पिथौरा पुलिस ने  आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.