पिथौरा का बेटा अंटार्कटिका अभियान के लिए रवाना

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा का बेटा जय प्रकाश मिश्रा अंटार्कटिका अभियान के लिए रवाना हुआ | पिथौरा के लाहरौद निवासी जयप्रकाश छत्कातीसगढ़ का पहला युवा है जिसका चयन अंटार्कटिका के लिए हुआ है।

0 1,711

- Advertisement -

पिथौरा| छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा का बेटा जय प्रकाश मिश्रा अंटार्कटिका अभियान के लिए रवाना हुआ | पिथौरा के लाहरौद निवासी जयप्रकाश छत्कातीसगढ़ का पहला युवा है जिसका चयन अंटार्कटिका के लिए हुआ  है।

पिथौरा नगर के समीप स्थित ग्राम पंचायत लाहरौद के डिपोपारा निवासी जय प्रकाश मिश्रा भूतपूर्व सैनिक का चयन राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं समुद्री अनुसंधान केन्द्र (NCPOR) पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित 41वें भारतीय वैज्ञानिक अभियान (41th Indian Scientific Expedition) अंटार्कटिका के लिए हुआ है। वे Logistics personnel के रूप में अपनी सेवा प्रदान करेगें ।

उक्त अभियान में वैज्ञानिकों व hogistics personnel को मिलाकर लगभग 80 से 90 लोगों का दल गठन किया गया है। जिसे दिनांक’ 25/10/2021 को NCpor ऑफिस गोवा से केपटाऊन के लिए रवाना किया गया है जहाँ  वेअपनी क्वॉरंटीन अवधिपूर्ण करेंगे ।

- Advertisement -

इस वैज्ञानिक अभियान का शुभारंभ 1981-82 में डॉ सैयद जहूर कासिम के नेतृत्व में किया था तब से लगातार NCPOR द्वारा भारतीय वैज्ञानिकों को रिसर्च व खोज के लिए अंटार्कटिका भेजा जा रहा है यह इसका 41 वाँ अभियान है।

जयप्रकाश मिश्रा के चयन पर परिवारजन, भित्रगण, खेल संगठनों व पिथौरा| के गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

 छत्तीसगढ़ से पहला

पिथौरा के लाहरौद निवासी जयप्रकाश मिश्र प्रदेश का पहला व्यक्ति है जिसका चयन अंटार्कटिका  के लिए हुए है।ज्ञात हो कि अंटार्कटिका का न्यूनतम तापमान –60 डिग्री सेल्शियस तक हो जाता है |

deshdigital के लिए पिथौरा से रजिंदर खनूजा

Leave A Reply

Your email address will not be published.