प्रेस क्लब पिथौरा ने पत्रकारों-समाजसेवियों को किया सम्मानित

प्रेस क्लब पिथौरा द्वारा आयोजित दीवाली मिलन एवम सम्मान समारोह में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पत्रकारों-समाजसेवियों को सम्मानित किया किय|

0 267

- Advertisement -

पिथौरा | प्रेस क्लब पिथौरा द्वारा आयोजित दीवाली मिलन एवम सम्मान समारोह में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पत्रकारों-समाजसेवियों को सम्मानित किया  गया |

समारोह में सांसद चुन्नीलाल साहू, वन विकास निगम के अध्यक्ष देवेंद्र बहादुर सिंह एवम संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने कार्यक्रम में अपने विचार रखे। इस दौरान कोरोना आपदा में विशिष्ट सहयोग करने वालो सहित अंचल के प्रतिष्टित पत्रकारों को कलमवीर सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में अपने प्रस्तावना सन्देश में प्रेस क्लब अध्यक्ष ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए संगठन से जुड़े पत्रकारों एवम आगन्तुक अतिथियों के समक्ष सम्मान समारोह के उद्देश्यों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के पहले सत्र में उपस्थित संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने संविधान निर्माताओ की प्रशंसा करते हुए कहा कि संविधान ने सूचना के सबसे सशक्त माध्यम प्रेस को चौथा स्तम्भ बताया है। पत्रकार की एक ऐसा जिम्मेदार नागरिक होता है जो सरकार की अच्छी बुरी सभी बाते सरकार से लेकर आम जनता तक पहुचाता है। पत्रकारों का आज समाज मे सबसे ऊंचा स्थान माना जाता है।श्री यादव ने पत्रकारों को नसीहत देते हुए कहा कि अब पत्रकारों को देश मे बढ़ रहे जातिवाद को समाप्त करने के विषय मे लिखना चाहिए।क्योंकि इससे अलगाववाद पनप रहा है।देश में जातिवाद से अधिक महत्वपूर्ण भाईचारा हो यही देश की पूंजी भी है।

 

कार्यक्रम के मुख्यातिथि क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकारिता का क्षेत्र काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।इस क्षेत्र में विद्वान भी जुड़े है।पत्रकारिता करने वाले कुछ लोग शौक से आते है तो कुछ हालात देखकर ।आज किसी भी खबर के लिए हमे भी सबसे पहले न्यूज़ चेंनल या अखबार ही देखना पड़ता है।पत्रकारों के लिखे लेख जानकारी बढ़ाने वाले होते है तो कुछ जानकारियां रोचक भी होती है एक जनप्रतिनिधि को उसके क्षेत्र के अच्छे बुरे कार्यो की जानकारी पत्रकारों के माध्यम से ही मिलती है।श्री सिंह ने बताया कि किसी भी अख़बार के माध्यम से पत्रकारों द्वारा दी गयी जानकारी पर वे तत्काल संज्ञान में लेकर कार्यवाही करते है।

 पत्रकार सटीक पत्रकारिता करे-आनन्द साहू

- Advertisement -

महासमुंद  प्रेस क्लब  के अध्यक्ष आनंद साहू ने पत्रकारों के कार्यो एवम अचार संहिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकार एक आईना होता है उसे वही लिखना चाहिए जो उसने देखा है।अफवाहों एवम अन्य बेकार जानकारियों की बजाय किसी भी खबर की पुष्टि के ही उसकी खबर बनानी चाहिए।

 सरकार पत्रकारों को सुरक्षा दे- संजय
महासमुन्द से कार्यक्रम में आये विशेष अतिथि वरिष्ठ पत्रकार संजय डफले ने अपने उद्बोधन में सांसद चुन्नीलाल साहू की उपस्थिति में पत्रकारों की सुरक्षा की मांग रखी।उन्होंने कहा कि अब छोटे शहरों में भी प्रेस क्लब बन रहे है लिहाजा इनके लिए भवन एवम भवन में इ लाइब्रेरी,साहित्य एवम अन्य सुविधाएं दी जाए।इसके साथ ही पत्रकारों को सुरक्षा भी दी जाए जिससे पत्रकार निर्भिक होकर समाचार संकलन कर सके।

 नीलांचल समिति का सेवा कार्य सराहनीय -सांसद 
क्षेत्रीय सांसद एवम कार्यक्रम के द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि चुन्नीलाल साहू ने नीलांचल सेवा समिति द्वारा कोरोना आपदा के समय हजारों लोगों का उच्च स्तर पर उपचार करवा कर उनकी जान बचाने के कार्य की सराहना की।इसके बाद उन्होंने कहा कि आजकल मीडिया इतना तेज हो गया है कि अब कोई भी घटना दुर्घटना सहित अन्य खबर चंद मिनट में ही देश भर में फैल जाती है।पत्रकार सर्वव्यापी है इसलिए पत्रकार अब गलत खबर नही लिख सकते।शासन प्रशासन पर लगाम लगाने का कार्य पत्रकार ही करते है।पत्रकारों की कलम में इतनी ताकत होती है कि वह शासन प्रशासन पर लगाम का काम करती है।अब सभी शासकीय योजनाएं हो या निर्माण में गड़बड़ी सभी जानकारी प्रेस के माध्यम से ही पहुचती है।जिससे संज्ञान लेने में आसानी हो गयी है।

 नीलांचल समिति कोरोना आपदा में सहायता के लिए  तत्पर रही-संपत
पिथौरा बसना क्षेत्र में अपनी सेवा भावना के लिए चर्चित नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवम कार्यक्रम के अध्यक्ष संपत अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि पिथौरा प्रेस क्लब के माध्यम से उन्होंने कोरोना आपदा में प्रभावित हजारों पीड़ितों की जान उनकी समिति ने बचाई है।इस कार्य मे भविष्य में भी लगे रहेंगे।श्री सम्पत ने प्रेस क्लब के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि इनकी खबरों का ही असर है कि वे दुखी परेशान पीड़ितों की पहचान कर उनकी सहायता कर पाते है।जिससे समिति का उद्देश्य पूरा होता है।

पत्रकार किसी खबर को टारगेट कर घर से ना निकले-नीरज
महासंमुन्द से आये वरिष्ठ पत्रकार एवम कार्यकम के विशेष अतिथि नीरज गजेंद्र ने अपने उद्बोधन में ऐसे ऐसे पत्रकारों को टारगेट किया जो किसी प्रतिशोध की भावना से समाचार संकलन हेतु विषय घर से ही तय कर निकलते है।पत्रकारों को चाहिए कि वे समाचार संकलन के लिये ज़ब घर से निकले तब उन्हें जो खबर मिले उस पर ही लिखे।जो देखे वही लिखे।किसी अफवाह के माध्यम से कुछ लिखने से बचे।
प्रेस क्लब के गरिमामय कार्यक्रम को भाजपा नेता प्रेमशंकर पटेल ने भी सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में मुख्यत कृष्णानंद दुबे,के पी साहू, धनंजय त्रिपाठी, आशुतोष तिवारी, उत्तरा विदानी,आशुतोष शर्मा, हकीमुदिन नाशीर ,विपिन दुबे,मनोहर ठाकुर, अरविंद यादव,डॉ निर्मल साहू, विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम का गरिमामय संचालन उमेश दीक्षित ने किया| आभार प्रदर्शन मनोहर साहू ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने प्रेस क्लब के अध्यक्ष रजिंदर खनूजा, महासचिव मनोहर साहू, वरिष्ठ संरक्षक कुलवंत खनूजा,स्वप्निल तिवारी, संरक्षक पवन गुप्ता , ऋषिकेश शुक्ला, राजेन्द्र सिन्हा, सहित मनराखन ठाकुर,नन्दकिशोर अग्रवाल,सुरेंद्र पांडे,राजेश मिश्रा, प्रमोद सिन्हा , महेंद्र सोनी,राजेश बंसल,दिनेश गोयल,सौरभ अग्रवाल ,विजय गुप्ता,आशीष शर्मा एवम कनक तिवारी सहित सभी सदस्य सक्रिय रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.