32 पुलिस कर्मियों की पोस्टिंग में फेरबदल

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने 2 अलग-अलग तबादला सूची जारी कर कुल 32 पुलिस कर्मियों की पदस्थापना में फेरबदल किया है।

0 30

- Advertisement -

कोरबा. पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने 2 अलग-अलग तबादला सूची जारी कर कुल 32 पुलिस कर्मियों की पदस्थापना में फेरबदल किया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए तबादला में कटघोरा थाना प्रभारी लखनलाल पटेल को रक्षित केन्द्र भेजा गया है।

उनके स्थान पर निरीक्षक नवीन देवांगन नए कटघोरा थाना प्रभारी होंगे। नवीन फिलहाल मानिकपुर पुलिस सहायता केन्द्र प्रभारी हैं। इसी तरह बांकीमोंगरा थाना में पदस्थ एसआई राजेश चंद्रवंशी को करतला थाना का प्रभारी पदस्थ किया गया है।

तबादला आदेश से अन्य प्रभावित पुलिस कर्मियों में एस आई शिवकुमार धारी कुसमुंडा से मानिकपुर पुलिस सहायता केन्द्र प्रभारी बनाए गए हैं। एएसआई सुरेश कुमार जोगी कुसमुंडा से बांकीमोंगरा भेजे गए हैं।

- Advertisement -

उप निरीक्षक प्रेमनाथ बघेल थाना दर्री से रक्षित केन्द्र भेजे गए हैं। इनके अलावा प्रधान आरक्षक रामकुमार पाण्डेय उरगा, राकेश सिंह कोतवाली, चक्रधर राठौर दर्री, योगेश रात्रे बांकीमोंगरा, शिव खरे बांगो को भी रक्षित केन्द्र भेजा गया है।

10 अन्य आरक्षक भी रक्षित केन्द्र भेजे गए हैं। रक्षित केन्द्र से प्रधान आरक्षक दीपक खांडेकर, सुदेश तिर्की, लक्ष्मण सिंह सिदार, जागेन्द्र लहरे, आरक्षक कन्हैयालाल कोसले, ओमप्रकाश कंवर, उत्तरा बंजारे, राजेश कर्ष, दिलीप झा, रामकुमार पैकरा को थानों में भेजा गया है। प्रधान आरक्षक जागेन्द्र लहरे बांकीमोंगरा से रक्षित केन्द्र भेजे गए हैं।

तबादला सूची में करतला थाना का प्रभारी एसआई राजेश चंद्रवंशी को बनाने के साथ ही स्पष्ट हो गया है कि करतला थाना के टीआई अनिल पटेल को हटा दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.