पिता के साथ सोये बच्चे को करैत ने काटा , मौत

 महासमुंद जिले के बसना थाना के अंतर्गत  परसकोल में बीती रात पिता के साथ सोये एक 4 बरस के बच्चे की मौत जहरीले करैत सांप के काटने से हो गई |  

0 357

- Advertisement -

बसना|  महासमुंद जिले के बसना थाना के अंतर्गत  परसकोल में बीती रात पिता के साथ सोये एक 4 बरस के बच्चे की मौत जहरीले करैत सांप के काटने से हो गई |

मिली जानकारी के मुताबिक बसना थाना इलाके  के  ग्राम  परसकोल  निवासी शिवशंकर जगत अपने परिवार समेत देवी दुर्गा का दर्शन कर रात को लौटा था | घर आने के बाद उसके बेटे साहिल ने अपने पिता के साथ जमीन पर  सोने की जिद की | अक्सर उसके पिता जमीन में सोया करते थे |

आधी रात लगभग 1-2बजे उसके बेटे साहिल ने चिल्लाते हुए किसी कीड़े के काटने की जानकारी दी |  शिवशंकर ने देखा कि  बिछौना के करीब ही एक जहरीला करात सांप था , जिसने उसके बेटे के बाएं हाथ को काट दिया था।

- Advertisement -

गुस्से में आ कर शिवशंकर ने उक्त सांप को मार दिया| 112 को तथा 108 को डायल कर घटना की जानकारी दी |   एम्बुलेंस उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना पहुंची तब तक काफी देर हो चुकी थी |

डॉक्टरों के  मुताबिक उसका पल्स और धड़कन जीरो हो चुका था| लड़के की मौत हो गई |  समाचार लिखे जाने तक लाश अस्पताल में ही था|

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.