सांसद रामविचार नेताम के बंगले में चोरी, नगदी समेत डेढ़ लाख के जेवर सामान पार

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम के सरगुजा जिला मुख्यालय के बंगले में चोरों ने नगदी समेत डेढ़ लाख के जेवर सामान पार कर दिए |  

0 112
Wp Channel Join Now

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम के सरगुजा जिला मुख्यालय के बंगले में चोरों ने नगदी समेत डेढ़ लाख के जेवर सामान पार कर दिए |

रामविचार नेताम के निज सहायक सुब्रत चाकी की रिपोर्ट पर सरगुजा पुलिस ने   रिपोर्ट दर्ज की है। आशंका है चोरी की घटना होली की रात हुई है।  चोर  मेन गेट का दरवाज़ा तोड़ कर  अंदर घुसे।

यह चोरी  ऐसे पॉश इलाक़े में हुई है  जिसके आसपास  एसडीएम आवास, एसपी बंगला, कमिश्नर बंगला, न्यायाधीश निवास, शिक्षा मंत्री का बंगला, सर्किट हाउस हैं |

Leave A Reply

Your email address will not be published.