धान कुटाई मशीन से महिला का सिर कटकर अलग

सरगुजा के बलरामपुर जिले में ट्रैक्टर  संचालित धान कुटाई  मशीन के सॉफ्ट की चपेट में आने से महिला  का सिर कटकर अलग हो गया | पुलिस मामले की जाँच कर रही है |

0 552

- Advertisement -

बलरामपुर । सरगुजा के बलरामपुर जिले में ट्रैक्टर  संचालित धान कुटाई  मशीन के सॉफ्ट की चपेट में आने से महिला  का सिर कटकर अलग हो गया | पुलिस मामले की जाँच कर रही है |

मिली जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिला के ग्राम पंचायत बड़कीमहरी के डूमरखी गाँव में आज  गुरुवार सुबह 10:45 से 11:00 बजे के बीच में तब हुई  जब मशीन चालक ट्रैक्टर स्टार्ट कर महिलाओं के भरोसे धान कुटाई चालू कर छोड़ दिया।

इस  दरमियान  धान कुटाई की मशीन के सॉफ्ट (कंप्रेसर) की चपेट में आने से फुलमनिया पति प्रगास राम उम्र लगभग 46 वर्ष की सिर कट कर धड़  से अलग हो गया |

बताया गया कि उस समय करीब 5-6 महिला मृतिका के साथ में थी लेकिन किसी को पता तक नहीं चला कि कैसे इतना बड़ा हादसा हो गया। वहां मौजूद एक महिला ने ट्रैक्टर संचालक वासुदेव गुप्ता को आवाज दी तब आकर  उसने  ट्रैक्टर बंद किया और देखा कि सिर अलग और धड़ अलग है।

- Advertisement -

ग्रामीणों के मुताबिक इस घटना की सूचना  पर वासुदेव गुप्ता का लड़का संदीप गुप्ता आया और ट्रैक्टर को धान कुटाई की मशीन से अलग कर अन्यत्र जगह ले जाकर खड़ा कर दिया और दूसरा ट्रैक्टर लाकर घटना स्थल में खड़ा कर उसी ट्रैक्टर से घटना होना बताया|

गांव वालों ने बताया कि यह ट्रैक्टर दूसरा है जबकि घटना ट्रैक्टर मालिक वासुदेव गुप्ता के द्वारा हुआ है। लेकिन पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से संदीप गुप्ता के द्वारा बताया जा रहा था कि इस ट्रैक्टर से हादसा नहीं हुआ है | जिससे हादसा हुआ है  उस ट्रैक्टर को मैं किराए पर चलाता हूं ऐसी  जानकारी दी जा रही थी |

थाना प्रभारी बलरामपुर ने ग्रामीणों के बयान  संज्ञान लेते हुए जिस ट्रैक्टर से घटना हुआ था उसे बरामद कर अपने कब्जे में ले लिए हैं।  मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिए वही पूरी घटना की विवेचना की जा रही है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बलरामपुर श्री सुरेंद्र यूके, एसआई मनोज सिंह, आरक्षक अंकित पांडे, दुबे जी, तथा सरवन भगत व अन्य पुलिस जवान मुख्य रूप से सक्रिय रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.