सरगुजा 6.8 डिग्री , मैनपाट में बिछी बर्फ की सफेद चादर

सरगुजा जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है| गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया|  

0 330
Wp Channel Join Now

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है| गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया|  छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई नजर आई। ऐसे में मैनपाट का खुशनुमा मौसम सैलानियों को लुभा रहा है।

उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में बर्फबारी व सरगुजा में बादल छंटने के बाद व उत्तर-पश्चिम की ओर से आने वाली हवाओं के कारण सरगुजा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पूरा सरगुजा संभाग शीतलहर की चपेट में है, लोग ठंड से ठिठुर गए हैं।

इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अंबिकापुर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड से बचने लोग अलाव व मोटे गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।

वही छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट में जमाव बिंदु पर पारा पहुंचने के कारण गुरुवार की सुबह वनस्पति, पेड़-पौधे के पत्तियों में ओस की बूंदे जम गईं। मैदानी घास व पुआलों की ढेर में पाले की सफेद चादर बिछ गई।

गौरतलब है कि शहर व पहाड़ी क्षेत्र मैनपाट एवं सामरी पाट में पाला पडऩे से ठंड और बढ़ गई है। लोग ठंड से बचने गर्म कपड़े व अलाव का सहारा ले रहे हैं। उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही ठंडी हवाओं के कारण आगामी दिनों तक सरगुजा संभाग में तापमान में और भी गिरावट होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट में इन दिनों मौसम बेहद खूबसूरत है। कड़कड़ाती ठंड व वनस्पतियों पर बर्फ की जमावट यहां के पर्यटकों को काफी लुभा रही है। यहां पहुंचे पर्यटक जब सुबह घर के सामने निकले तो लोगों को पाला जमने के कारण बर्फ की चादर जैसी जमीन पर काफी सुखद अनुभूति उन्हें दिला रहा था, लोगों को यह नजारा बेहद पसंद आया। यहां के मौसम को देखते हुए बड़ी संख्या में सैलानी यहां घूमने पहुंच रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.