छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी की बनेगी बायोपिक

छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी की जिंदगी पर छत्तीसगढ़ी और हिंदी में फिल्म बनेगी

0 113
Wp Channel Join Now

रायपुर । छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी की जिंदगी पर छत्तीसगढ़ी और हिंदी में फिल्म बनेगी। राजश्री सिनेमा के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म को लेकर आज प्रेस कांफ्रेंस में रेणु जोगी व अमित जोगी ने निर्माता-निर्देशकों की मौजूदगी में इस बात की घोषणा की।

यह फिल्म अजीत जोगी बायोपिक होगी। फिल्म के सारे किरदार छत्तीसगढ़ से होंगे, जिसके लिए जल्द ही ऑडिशन का दौर भी शुरू होगा।

नौकरशाह से राजनेता बने अजीत जोगी पर फिल्म के संबंध में उनके बेटे अमित जोगी ने बताया कि बायोपिक में अजीत जोगी के संघर्षो और उनके शिखर पर पहुंचने की पूरी कहानी को दो घंटे में दिखाने की कोशिश की जायेगी।

यह फिल्म छत्तीसगढ़ी और हिंदी दोनों में बनेगी। फिल्म में तीन हिरोईन होगी|

Leave A Reply

Your email address will not be published.