Pangolin के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार

महासमुंद जिले के odisha की सरहद से लगे   थाना सराईपाली पुलिस ने विलुप्त प्रजाति के पेंगोलिन की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया|

0 168

- Advertisement -

महासमुंद| महासमुंद जिले के odisha की सरहद से लगे   थाना सराईपाली पुलिस ने विलुप्त प्रजाति के Pangolin की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया|

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार  को  बलौदा चौकी थाना सरायपाली क्षेत्र के ग्राम जामपाली क्षेत्र में दो व्यक्तियों के द्वारा विलुप्त प्रजाति के Pangolin  को बेचने हेतु ग्राहक तलाशने की सूचना मिली थी| जिस पर   घेराबंदी कर ग्राम टेमरी, जामपाली पुल के पास  दो ग्रामीणों को संदिग्ध अवस्था में देखा गया|   पूछताछ में अपना नाम डमरु सिदार  ,नेपाल सिदार   ग्राम जामपाली चौकी बलौदा  बताया।

इनके  क़ब्जे से सफ़ेद रंग के प्लास्टिक बोरी में  भूरे रंग का दुर्लभ/विलुप्त वन्य प्राणी Pangolin बरामद किया गया|

- Advertisement -

11 किलो वजनी 3.5 फ़ीट लंबा जिन्दा हालत में मिले Pangolin की कीमत लगभग 5 लाख रुपये है|

अपने पास रखने के संबंध में वैध कागजात/लाइसेंस पेश करने हेतु संयुक्त रुप से दोनों संदेहियों से Pangolin जब्त कर पूछताछ की गई। जिस पर इन दुर्लभ वन्य प्राणियों को जंगल से पकड़ कर लाना पाए जाने के बाद आरोपियों को वन्य जीव सरंक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9,39,51 कायम कर उन्हें गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध  किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा दिया गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.