कर्नाटक के पूर्व सीएम के नातिन की लाश फांसी पर मिली

कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या की लाश फांसी पर लटकी मिली | वह बेंगलुरु के एक निजी अपार्टमेंट में अपने पति और बच्चे के साथ रह रही थी | घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है |

0 86
Wp Channel Join Now

कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या की लाश फांसी पर लटकी मिली | वह बेंगलुरु के एक निजी अपार्टमेंट में अपने पति और बच्चे के साथ रह रही थी | घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है |

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फांसी पर  झूलते हुए पाए जाने पर सौंदर्या को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों  ने उसे उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 30 बरस की सौंदर्या पेशे से डॉक्टर थी और बेंगलुरु के एमएस रमैया अस्पताल में कार्यरत थी | सौंदर्या माउंट कार्मेल कॉलेज के पास महंगे अपार्टमेंट में अपने पति और छह महीने के बच्चे के साथ रह रही थीं। उनके पति भी पेशे से डॉक्टर हैं।

सौंदर्या येदियुरप्पा की सबसे बड़ी बेटी पद्मा की बेटी थी| अभी तक उनकी मौत की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है

घटना की जानकारी मिलते ही  मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ भाजपा के दिग्गज नेता को सांत्वना देने अस्पताल पहुंचे |

Leave A Reply

Your email address will not be published.