कंटेनर की ठोकर से 6 वर्षीय बालक की मौत : वीडियो

आज सुबह कंटेनर की ठोकर  से 6 वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई. पुलिस ने कंटेनर वाहन जब्त कर ड्राइवर हसन को हिरासत में ले लिया है.

0 138
Wp Channel Join Now

उदयपुर|  आज सुबह कंटेनर की ठोकर  से 6 वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई. पुलिस ने कंटेनर वाहन जब्त कर ड्राइवर हसन को हिरासत में ले लिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक कंटेनर अंबिकापुर की ओर से बिलासपुर की ओर जा रहा था.  सुबह करीब 8.30 बजे ग्राम बिशुनपुर जय अम्बे पेट्रोल पंप के आगे 6 साल का बालक कृष्णा पिता तुलेश्वर सिंह रोड के नीचे  खड़े होकर सड़क पर जा रहे घोड़ा गाड़ी को देख रहा था. तभी कंटेनर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बालक को ठोकर मार दी.

बालक को घटना के बाद निजी वाहन से तत्काल सीएचसी उदयपुर ले जाया गया जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

देखें वीडियो

अस्पताल परिसर में मौजूद पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है.  शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा.

deshdigital के लिए क्रांति कुमार रावत

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.