बारात निकलने से पहले दूल्हे की मौत, करंट से गई जान

बिहार के पटना  में बारात निकलने से पहले दूल्हे की  मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि करंट की चपेट में आने  से दूल्हे की मौत हुई है। मौत की खबर से शादी की ख़ुशी चंद मिनटों में मातम में बदल गईं। इस घटना के बाद से  आसपास और परिवार के लोग सदमे में हैं।

0 35

- Advertisement -

  deshdigital

पटना| बिहार के पटना  में बारात निकलने से पहले दूल्हे की  मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि करंट की चपेट में आने  से दूल्हे की मौत हुई है। मौत की खबर से शादी की ख़ुशी चंद मिनटों में मातम में बदल गईं। इस घटना के बाद से  आसपास और परिवार के लोग सदमे में हैं।

- Advertisement -

घटना पटना के मोकामा थाना क्षेत्र के बरहपुर का है। जानकारी के अनुसार बरहपुर चंदन नगर निवासी अर्जुन बिंद के बेटे अशोक कुमार (19 वर्ष) की शादी समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना इलाके के गोपालपुर में होनी थी। बारात निकलने की तैयारी चल रही थी। लेकिन बारात निकलने से करीब ढाई घंटे पहले अशोक करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि अशोक घर के अंदर नंगे तार को ठीक कर रहा था, तभी करंट लगा। इसके बाद आनन-फानन में उसे मोकामा रेफरल अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि मृतक अशोक ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जिस घर से अशोक की बारात निकलने वाली थी, उस घर से उसकी अर्थी निकली. इस खबर से आसपास कोहराम मचा हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.