पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर में लटकी मिली लाश

राजधानी रायपुर से लगे सिवनी गांव में पति पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पति-पत्नी के खुदकुशी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है।

0 167
Wp Channel Join Now

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे सिवनी गांव में पति पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पति-पत्नी के खुदकुशी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है। यह मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार, मुजगहन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवनी गांव में पति पत्नी ने सामूहिक आत्महत्या कर ली है।

दोनों का शव घर के अलग-अलग जगहों में लटका हुआ मिला। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस दंपत्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पत्नी मीनाक्षी ने घर के किचन में और पति नंदू नवरंग ने बेडरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी की है। फिलहाल इस खुदकुशी का कारण अज्ञात है। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.