INS रणवीर युद्धपोत में ब्लास्ट, 3 जवान शहीद

मुंबई में इंडियन नेवी डॉकयार्ड पर मंगलवार को युद्धपोत INS रणवीर के इंटरनल कम्पार्टमेंट में ब्लास्ट हो गया है। इस ब्लास्ट में जहाज पर तैनात 3 नेवी जवान शहीद हो गए हैं और 11 जवान घायल हो गए हैं।

0 218
Wp Channel Join Now

मुंबई| मुंबई में इंडियन नेवी डॉकयार्ड पर मंगलवार को युद्धपोत INS रणवीर के इंटरनल कम्पार्टमेंट में ब्लास्ट हो गया है। इस ब्लास्ट में जहाज पर तैनात 3 नेवी जवान शहीद हो गए हैं और 11 जवान घायल हो गए हैं। घायलों को स्थानीय नेवल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

समाचार एजेंसी ANI ने भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से लिखा है कि-  जहाज के चालक दल ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया है। जहाज को बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।

जानकारी के मुताबिक , INS रणवीर ईस्टर्न नेवल कमांड से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल डेप्लॉयमेंट पर निकला हुआ था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था।

ब्लास्ट के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। इसकी जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी तैनात किए जाने के आदेश दिए गए हैं।

बता दें कि INS रणवीर युद्धपोत  को अक्टूबर 1986 में नौसेना में शामिल किया गया  था और यह भारतीय नौसेना के राजपूत श्रेणी के 5 विनाशक जहाजों में से चौथा जहाज हैं।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.