पलामू में जेल सुप्रीटेंडेंट के बॉडीगार्ड ने की फायरिंग, गढ़वा में स्कूल संचालक को मारी गोली

पलामू एवं गढ़वा जिले में रविवार की रात गोली चली। पलामू में मेदिनीनगर सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट के बॉडीगार्ड ने गोली चलाई, जिससे दो युवक जख्मी हो गए। इनमें एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।

0 133
Wp Channel Join Now

 पलामू। पलामू एवं गढ़वा जिले में रविवार की रात गोली चली। पलामू में मेदिनीनगर सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट के बॉडीगार्ड ने गोली चलाई, जिससे दो युवक जख्मी हो गए। इनमें एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। गढ़वा जिले में गोली लगने से एक स्कूल संचालक जख्मी हो गए। उनका इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है।

पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनीनगर के चियांकी इलाके में रविवार की रात एक पुलिस जवान ने फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में दो युवक जख्मी हो गए। एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा, डीएसपी सुरजीत कुमार, टाउन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अभय कुमार सिन्हा, टीओपी2 के प्रभारी रूद्रानंद सरस, मेदिनी रॉय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे और घायल की स्थिति के बारे में जानकारी ली। जख्मी युवक का बयान दर्ज किया जा रहा है।
पुलिस आरोपी जवान की तलाश में जुटी है। जख्मी युवक की पहचान रेडमा निवासी 40 वर्ष अंजन तिवारी एवं रेडमा के ही काशी नगरी के रहने वाले 38 वर्ष मनीष तिवारी उर्फ रिंकू शामिल है। मनीष तिवारी को रांची रिम्स रेफर किया गया है। गोली चलाने वाले जवान की पहचान विनीत तिवारी के रूप में हुई है। विनीत तिवारी मेदिनीनगर सेंट्रल के सुपरिटेंडेंट का बॉडीगार्ड है।
यह भी जानकारी मिली है कि जवान ने जिस हथियार से गोली चलाई, वह उसका सर्विस रिवाल्वर है। गोली चलाने वाला युवक नशे में बताया जाता है। इस संबंध में जख्मी अंजन तिवारी ने बताया कि वह अपने पिता को लेने चियांकी के समीप आकाश धर्म कांटा की ओर जा रहा था। इसी बीच विनीत तिवारी ने उस पर गोली चलाई। उसे गोली नहीं लगी लेकिन गोली चलने के बाद छर्रा लगने से वह जख्मी हुआ। घटना के बाद वह इसकी जानकारी देने शहर थाना चला गया।
गोली चलाने वाले उसके पीछे उसके घर आ गए और उसके चचेरे भाई मनीष तिवारी पर गोली चला दी। गोली मनीष के बांह में लगी। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए एमआरएमसीएस में भर्ती किया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी एमआरएमसीएच पहुंचे और घायल का हाल-चाल लेकर पलामू एसपी से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। घटना का कारण पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
गढ़वा थाना क्षेत्र के बेलचंपा में भी गोली चलने की घटना हुई। समाजसेवी सह ज्ञान निकेतन स्कूल संचालक बाबूलाल सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी। घायल का इलाज गढवा सदर अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों ने ख़तरे से बाहर बताया है। बाबूलाल सिंह को एक गोली हाथ मे लगीं है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.