कांग्रेस विधायक ने पार्टी लाइन से इतर द्रौपदी मुर्मू को दिया अपना वोट

बारबाटी कटक के कांग्रेस विधायक मोहम्मद मोकिम ने सोमवार को एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपना वोट दिया है। वहीं, ओडिशा कांग्रेस ने इससे इतर यशवंत सिन्हा के समर्थन में मतदान करने का फैसला किया था।

0 135
Wp Channel Join Now

भुवनेश्वर। बारबाटी कटक के कांग्रेस विधायक मोहम्मद मोकिम ने सोमवार को एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपना वोट दिया है। वहीं, ओडिशा कांग्रेस ने इससे इतर यशवंत सिन्हा के समर्थन में मतदान करने का फैसला किया था। यह बात पार्टी विधायक मोकीम ने पोलिंग बूथ से बाहर आने के बाद मीडियाकर्मियों से कही।

उन्होंने कहा कि मैंने द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है। वह मेरे प्रदेश की हैं, मेरी माटी की हैं इसलिए मैंने उन्होंने अपना वोट दिया। मोकिम ने कहा कि ओडिशा के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए ही मैंने मुर्मू को वोट दिया।

दूसरी ओर, वरिष्ठ विधायक और कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्रा ने कहा कि मोकीम ने पार्टी के फैसले के खिलाफ मतदान करने की सूचना हमारे आलाकमान को दी है। उन्होंने इस संबंध में मीडिया में बयान देने के बाद मुझे विधिवत जानकारी दी।

गौरतलब है कि संसद और संबंधित राज्य विधानसभाओं में सोमवार को नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोट डाला गया। बता दें कि द्रौपदी मुर्मू एनडीए जबकि यशवंत सिन्हा विपक्षी दलों के समर्थन से बतौर राष्ट्रपति उम्मीदवार मैदान में हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.