सिंहदेव के खिलाफ आरोपों पर बृहस्पत सिंह को पुनिया ने भेजा कारण बताओ नोटिस

एक ताजा घटनाक्रम में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के खिलाफ आरोपों पर पार्टी विधायक बृहस्पत सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।इस मामले पर  सीएम ने एक बार फिर कैबिनेट के मंत्रियों की बैठक बुलायी है। मुख्यमंत्री निवास में ये बैठक चल रही है।

0 98
Wp Channel Join Now

deshdigital

एक ताजा घटनाक्रम में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के खिलाफ आरोपों पर पार्टी विधायक बृहस्पत सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पीएल पुनिया ने कहा  विधानसभा से बाहर निकलने से पहले छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बयान भी एक भावनात्मक कदम था। समाधान निकलेगा। मैंने सिंहदेव और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात की है|

 

इस मामले पर  सीएम ने एक बार फिर कैबिनेट के मंत्रियों की बैठक बुलायी है। मुख्यमंत्री निवास में ये बैठक चल रही है।  इस बैठक में  सिंहदेव नहीं पहुंचे हैं। आज दिन में दूसरी बार मंत्रियों संग बैठक  है।

बता दें विधानसभा सत्र के ठीक पहले सरगुजा संभाग के कांग्रेस के रामानुजगंज विधायक व सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पति सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव के ख़िलाफ़ हत्या करवाने की आशंका, जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं| बृहस्पति सिंह के आरोप के बाद सियासी हलचल तेज हुई, इसी बीच कांग्रेस के 19 विधायक एक विधायक के घर एक साथ दिखे | इन विधायकों में टी.एस. सिंहदेव के प्रभाव वाले क्षेत्र के भी थे|

इधर  छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के दौरान नाराज होकर सदन से निकले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बुलावे पर दुबारा विधानसभा पहुंचे |  सीएम भूपेश बघेल से ढाई घन्टा चर्चा के बाद भी असंतुष्ट नजर आये  बाहर मीडिया के सवालों का जवाब देते यही झलक रहा था |इधर राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा है कि असंतुष्ट सिंहदेव इस मसले पर हाईकमान से चर्चा के लिए दिल्ली जा सकते हैं।

श्री सिंहदेव ने बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि सीएम, और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से उनकी चर्चा हुई है। विवाद के निपटारे पर सिर्फ इतना ही कहा कि यह भविष्य के गर्भ में है, और वे अपने स्टैण्ड पर कायम हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.