यूक्रेन का दावा, 800 से ज्यादा रुसी सैनिक मार गिराए

यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने रूस के 800 से ज्यादा सैनिकों को मार गिराने, 7 एयरक्राफ्ट, 6 हेलिकॉप्टर, 30 टैंक को तबाह करने का दावा किया है |  उधर  रूसी हमले में अब तक 137 लोग मारे जाने की रिपोर्ट है |

0 144

- Advertisement -

यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने रूस के 800 से ज्यादा सैनिकों को मार गिराने, 7 एयरक्राफ्ट, 6 हेलिकॉप्टर, 30 टैंक को तबाह करने का दावा किया है |  उधर  रूसी हमले में अब तक 137 लोग मारे जाने की रिपोर्ट है |

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन पर हमले के खिलाफ रूस के विभिन्न शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं| रूस पुलिस ने यूक्रेन के खिलाफ हमले का विरोध कर रहे 1700 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है|

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन ने अपने 10 हजार नागरिकों को मुकाबले के लिए राइफलें दी हैं| अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन पर रूस की तरफ से कुल 203 हमले किए गए जिनमें 160 हमले मिसाइलों से और 83 लैंड बेस्ड टारगेट  किए| वहीं रूसी हमले में अब तक 137 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि  316 घायल हैं|

- Advertisement -

रूसी सेना द्वारा यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई जगहों पर बमबारी की खबरें आ रहीं हैं जिसमें कई लोग मारे गए हैं। कीव में भारतीय एम्बेसी ने यूक्रेन में रह रहे भरतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर सतर्क और सुरक्षित रहने की सलाह दी है।

इधर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने  कहा है कि, यूक्रेन में हमारी सेना जंग के लिए नहीं जाएंगी।  नाटो  के सभी देशों को हमारा समर्थन रहेगा।   हम रूस के साइबर हमले का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

वहीँ नाटो  के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा है कि उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सहयोगी यूक्रेन के पास अपने पूर्वी हिस्से में अपनी सेना को और मजबूत करने पर सहमत हुए हैं, लेकिन यूक्रेन में सेना भेजने का उसका कोई इरादा नहीं है।

इसके पहले  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने  गुरुवार को कहा था कि यूक्रेन में रूस का विशेष सैन्य अभियान मजूबरी में उठाया गया कदम है और मॉस्को के पास कोई और विकल्प नहीं बचा था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भरोसा दिलाया कि रूस का इरादा वैश्विक आर्थिक प्रणाली को नुकसान पहुंचाना नहीं है।  प्रतिबंधों के लिए उनका देश पहले से तैयार था और देश के पास प्रतिबंधों के बीच वित्तीय प्रणाली में स्थिरता बनाए रखने के लिए पर्याप्त वित्तीय संसाधन हैं।( deshdesk)

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.