भारत में कोरोना: शनिवार 3,37,704 नए मामले,488 मौतें

भारत में कोरोना शनिवार को थोडा राहत देता नजर आया | भारत में शनिवार को  कोरोना के 3,37,704 नए मामले मिले मिले। कल गुरुवार की तुलना में यह   9,550 कम रहा । वहीँ  488 मरीजों की मौत हुई। omicron ओमीक्रॉन के 10,050 मामले सामने आ चुके हैं |

0 59
Wp Channel Join Now

नई दिल्ली | भारत में कोरोना शनिवार को थोडा राहत देता नजर आया | भारत में शनिवार को  कोरोना के 3,37,704 नए मामले मिले मिले। कल गुरुवार की तुलना में यह   9,550 कम रहा । वहीँ  488 मरीजों की मौत हुई। omicron ओमीक्रॉन के 10,050 मामले सामने आ चुके हैं |

इस दौरान 2,42,676 मरीज रिकवर भी हुए। इस तरह अब तक कोविड-19 को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 3.63 करोड़ से ज्यादा हो गई है। फिलहाल रिकवरी रेट 93.31% है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों को मुताबिक, देश में इस समय कोरोना के 21,13,365 मरीजों का इलाज जारी है। एक्टिव केस की दर 5.43% है। वहीं, omicron ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,050 हो गई है। गुरुवार की तुलना में इसमें 3.69% की बढ़ोतरी हुई है।

देश भर में  बीते दिन 19,60,954 टेस्ट किए गए। इस तरह अब तक 71.34 करोड़ से ज्यादा कोविड-19 टेस्ट हो चुके हैं।  अब तक 161.16 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं।

https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1791727

इधर  तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए 23 जनवरी (रविवार) को पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। ये जानकारी अधिकारियों ने दी।

कोविन पोर्टल से कोई डेटा लीक नहीं

इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कई मीडिया रिपोर्ट के उस दावे पर  कि कोविन पोर्टल में संग्रहीत डेटा ऑनलाइन लीक  हो गया है।

पर  स्पष्ट किया है कि कोविन पोर्टल से कोई डेटा लीक नहीं हुआ है और निवासियों का पूरा डेटा इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित और संरक्षित है।

यह भी स्पष्ट किया जाता है कि जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय समाचार की विषय-सामग्री की जांच करेगा, प्रथम दृष्टया यह दावा सही नहीं है, क्योंकि कोविड-19 टीकाकरण के लिए कोविन न तो व्यक्ति का पता और न ही आरटी-पीसीआर परीक्षण के परिणाम एकत्र करता है।

उधर दुनिया भर में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 34.58 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं। इस महामारी से अब तक कुल 55.8 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है जबकि 9.76 अरब से ज्यादा का टीकाकरण  हुआ है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.