CGPSC: 171 पदों पर भर्ती आवेदन 1 दिसंबर से

CGPSC छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग  ने राज्य सेवा अधिकारियों के 171 पदों पर भर्ती के लिए  आवेदन 1 दिसंबर से लिए जायेगे |

0 64

- Advertisement -

 

रायपुर| CGPSC छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग  ने राज्य सेवा अधिकारियों के 171 पदों पर भर्ती के लिए  आवेदन 1 दिसंबर से लिए जायेगे | शुक्रवार को जारी विज्ञापन में डिप्टी कलेक्टर के 15 पद, उप पुलिस अधीक्षक के 30 पदों के साथ अन्य पदों के लिए  आवेदन  आमंत्रित किये गए हैं ।

- Advertisement -

CGPSC छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा- 2021 के विज्ञापन जारी कर दिए। प्रारंभिक परीक्षा 13 फरवरी 2022 को तथा मुख्य परीक्षा 26 से 29 मई 2022 तक होगी। प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसम्बर से शुरू होगी जो कि 30 दिसम्बर तक चलेगी। इस बार डिप्टी कलेक्टर के 15 और नायब तहसीलदार व डीएसपी के 30-30 पदों पर भर्ती होगी ।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए 1 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 30 दिसंबर को रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन में त्रुटि सुधार 31 दिसंबर से 4 जनवरी 2022 तक किया जा सकता है। वहीं सशुल्क सुधार 5 जनवरी से 9 जनवरी 2022 तक किया जा सकता है।

प्रारंभिक परीक्षा 13 फरवरी 2022 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी, वहीं मुख्य परीक्षा के लिए 26, 27, 28 और 29 मई निर्धारित किया गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.