विदेश से166 लोग छत्तीसगढ़ आये, स्वास्थ्य अमला सतर्क

विदेश से छत्तीसगढ़ आये  27 विदेशी नागरिक समेत 166 लोगों की सूची मिलते ही प्रदेश सरकार का स्वास्थ्य अमला सतर्क हो गया है |

0 124

- Advertisement -

रायपुर| विदेश से छत्तीसगढ़ आये  27 विदेशी नागरिक समेत 166 लोगों की सूची मिलते ही प्रदेश सरकार का स्वास्थ्य अमला सतर्क हो गया है | इन सब को 14 दिनों तक क्वारैंटाइन रहना होगा। इनमें से कई  रिस्क घोषित देशों से लौटें हैं |

विदेश से आने वाले  लोगों की आधा दर्जन  अलग-अलग सूची केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई है। छत्तीसगढ़ लौटे 166 में से 27 विदेशी नागरिक हैं , जो यूके, यूएसए,ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, स्विटजरलैंड, कनाडा, इटली और नीदरलैंड के हैं ।

बता दें  केंद्र ने पूरे यूरोपीय देशों के साथ साथ दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरिशस, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, यूके और इजरायल को   रिस्क देशों की सूची में रखा  है।

- Advertisement -

सूची के हिसाब से   बसे अधिक 78 लोग रायपुर में आए हैं। दुर्ग लौटने वालों की संख्या 20 है। बिलासपुर 18, भिलाई 17 और रायगढ़ में 10 लोग लौटे हैं। जो यात्री जिस जिले के रहने वाले हैं, उनको वहीँ 14 दिनों तक क्वारैंटाइन में रहना होगा। इस दौरान दो बार  टेस्ट  होगा। दोनों बार निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही उन्हें बाहर निकलने की अनुमति मिलेगी।

बता दें सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पाया गया कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट दुनिया के 15 देशों में फैल चुका है। रविवार को कनाडा में दो और फ्रांस में आठ लोगों को इस वेरिएंट से संक्रमित पाया गया था। कोरोना के इस नए वेरिएंट की पुष्टि के बाद से ही कई देशों ने यात्रा संबंधी प्रतिबंध लागू कर दिए हैं |

इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (who) ने चेतावनी दी है कि सिर्फ तमाम देशों में यात्रा प्रतिबंधों के जरिये दुनिया भर में कोविड-19 और ओमिक्रॉन वैरिएंट के प्रसार को रोकना संभव नहीं है, इसके लिए हमें व्यापक इंतजाम करने होंगे। बता दें कि दर्जनों देशों ने पहले ही इस तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं।

 वैसे भारत में अब तक ओमिक्रॉन वेरिएंट का कोई मामला सामने नहीं आया है, यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राज्यसभा में दी है  |

Leave A Reply

Your email address will not be published.