छत्तीसगढ़:  97 लाख 97 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी, 105 लाख मीट्रिक टन का था लक्ष्य  

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के अंतिम दिन 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी लक्ष्य के  मुकाबले 97 लाख 97 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदा| यह आंकड़ा खरीदी के अंतिम दिन शाम 6 बजे तक का है | वे किसान जिन्हें टोकन जारी किये जा चुके हैं उनसे अगले एक-दो दिनों तक खरीदी जारी रहेगी| इससे ये आंकड़े बढ़ सकते हैं |

0 81

- Advertisement -

रायपुर| छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के अंतिम दिन 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी लक्ष्य के  मुकाबले 97 लाख 97 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदा| यह आंकड़ा खरीदी के अंतिम दिन शाम 6 बजे तक का है | वे किसान जिन्हें टोकन जारी किये जा चुके हैं उनसे अगले एक-दो दिनों तक खरीदी जारी रहेगी| इससे ये आंकड़े बढ़ सकते हैं |

पिछले साल छत्तीसगढ़ सरकार ने 92 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा था।  छत्तीसगढ़ में धान की सरकारी खरीदी ने यह नया रिकॉर्ड बनाया है।

- Advertisement -

आंकड़ों के मुताबिक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए छत्तीसगढ़ में 24 लाख 5 हजार किसानों ने पंजीयन कराया था। धान खरीदी एक दिसम्बर से 31 जनवरी तक निर्धारित थी। बरसात से खरीदी प्रभावित हुई तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 7 फरवरी तक धान खरीदने की घोषणा कर दी। इन दो महीनों में 21 लाख 77 हजार किसान धान बेचने पहुंचे हैं। इनसे अब तक 97 लाख 97 हजार मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। यह खरीदी हर साल के मुकाबले सबसे अधिक है।

धान  खरीदी के  के बाद  अब तक 19 हजार 84 करोड़ का भुगतान किसानों को खाते में भेजा जा चुका है।   इस बार 64 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव भी पूरा हो चुका है। मिलिंग के बाद 17-18 लाख मीट्रिक टन चावल को भी केंद्रीय पूल में जमा किया जा चुका है।

बता दें  धान खरीदी  केअंतिम दिन  मंत्री अमरजीत भगत ने कहा था कि जिनका टोकन कटा है उनका धान ख़रीदा जाएगा|  सरकार धान खरीदी के लक्ष्य के करीब है| अब तक 95 फीसदी धान खरीदी हो चुकी है|   धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की आवश्यकता नहीं है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.