छत्तीसगढ़ : बीजापुर में मुठभेड़ ,दो वर्दीधारी महिला नक्सली मारी गई

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल  मुठभेड़ में दो वर्दीधारी महिला नक्सली मारी गई | पुलिस ने शव के साथ हथियार विस्फोटक सामग्री बरामद की है |

0 84

- Advertisement -

जगदलपुर|  छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल  मुठभेड़ में दो वर्दीधारी महिला नक्सली मारी गई | पुलिस ने शव के साथ हथियार विस्फोटक सामग्री बरामद की है |

मिली जानकारी के मुताबिक आज रविवार सुबह  दुरदा की पहाड़ी पर यह मुठभेड़ हुई | नक्सलियों किक चहलकदमी की सूचना पर   DRG  और  CRPF के जवानों की संयुक्त टीम मौके पर भेजी गई थी |

- Advertisement -

मुठभेड़ में कमजोर पड़ने पर नक्सली भाग निकले| इसके बाद सर्चिंग में दो वर्दीधारी महिला नक्सलियों की लाश , 12 बोर बंदूक, पिस्टल और भारी मात्रा में बारूद के साथ नक्सल सामग्री बरामद की गई|

मारी गई महिला नक्सलियों की पहचान की जा रही है | घटनास्थल के लिए अतिरिक्त फोर्स रवाना किया गया है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.