छत्तीसगढ़: नक्सल हमले में ITBP असिस्टेंट कमांडेंट- एसआई शहीद

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में  रोड ओपनिंग पर निकली ITBP के जवानों पर  नक्सलियों ने हमला कर दिया |  हमले में असिस्टेंट कमांडेंट और एसआई शहीद हो गये है|

0 53

- Advertisement -

 

 

  •  नक्सलियों ने जवानों से एक AK-47 , दो बुलेटप्रूफ जैकेट और वाकी टॉकी भी लूट लिया
  • यह हमला करियामेटा इलाके में
  • असिस्टेंट कमांडेंट सुधाकर शिंदे और एसआई गुरमुख सिंह शहीद

नारायणपुर|  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में  रोड ओपनिंग पर निकली ITBP के जवानों पर  नक्सलियों ने हमला कर दिया |  हमले में असिस्टेंट कमांडेंट और एसआई शहीद हो गये है|  नक्सलियों ने जवानों से एक AK-47 , दो बुलेटप्रूफ जैकेट और वाकी टॉकी भी लूट लिया है|  यह हमला करियामेटा इलाके में हुआ है|

- Advertisement -

बस्तर IGP सुंदरराज पी के अनुसार नारायणपुर और बारसूर मार्ग में पुलिस की टीम रोड ओपनिंग पर निकली थी|  इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया ह|  मुठभेड़ में आईटीबीपी (ITBP) के असिस्टेंट कमांडेंट सुधाकर शिंदे और एसआई गुरमुख सिंह शहीद हो गए|

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि नारायणपुर में नक्सलियों ने एम्बुश लगाकर सर्चिंग पर निकले जवानों पर की फायरिंग की है|  नक्सली हमले में आईटीबीपी के 2 जवान शहीद हो गए. जिसमें एएसआई सुधाकर शिंदे और आरक्षक शामिल है|

कडेमेटा कैम्प से 600 मीटर की दूरी पर ही जवानों पर हमला हुआ है| हमले के बाद जवानों से एक AK- 47 हथियार, दो बुलेटप्रूफ जैकेट और वाकी टॉकी भी नक्सलियों ने लूट लिया है|

नक्सलियों ने आईटीबीपी के 45 वी बटालियन के ई-कंपनी पर हमला किया है| घटना के बाद नक्सलियों ने करीब 1 घंटे तक जवानों पर फाइरिंग की अन्य जवानों ने नक्सलियों का डट कर मुकाबला किया तब जाकर नक्सली भाग खड़े हुये| शहीद जवानों के शवों को जिला मुख्यालय लाया गया है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.