छत्तीसगढ़ में BSF कैंप में तैनात पश्चिम बंगाल निवासी जवान की गोली मार ख़ुदकुशी

छत्तीसगढ़ के  कांकेर जिले के कोयलीबेकड़ा कामटेडा BSF कैंप में तैनात पश्चिम बंगाल निवासी एक जवान ने आज गुरुवार सुबह  गोली मार ख़ुदकुशी कर ली |

0 84
Wp Channel Join Now

जगदलपुर| छत्तीसगढ़ के  कांकेर जिले के कोयलीबेकड़ा कामटेडा BSF कैंप में तैनात पश्चिम बंगाल निवासी एक जवान ने आज गुरुवार सुबह  गोली मार ख़ुदकुशी कर ली | पुलिस ममाले की जाँच कर रही है |

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के  कोयलीबेकड़ा  कामटेडा BSF कैंप में आज सुबह 6 बजे उज्जवल नंदी नामक जवान ने गोली मार ख़ुदकुशी कर ली|

कांकेर एसपी सलभ कुमार सिन्हा  ने  बताया  मृतक जवान BSF में हवलदार रेंक में पदस्थ था|  वह  पश्चिम बंगाल के नाडिया जिला का रहने वाला था|

घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है | घटना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंच गयी है|  जाँच जारी है | बताया गया कि गोली की आवाज सुनते ही कैम्प में हड़कंप मच गया वहां  मौजूद दूसरे जवान जब मौके पर पहुंचे, तो कमरे में जवान की लहुलूहान लाश पड़ी थी |

Leave A Reply

Your email address will not be published.