पत्नी से नाजायज सम्बन्ध का शक, युवक की माँ-दादी की हत्या कर खुदकुशी

अपनी पत्नी के नाजायज सम्बन्ध के शक में युवक ने की पड़ोसी युवक की माँ और दादी  की हत्या कर जहर खाकर खुदकुशी कर ली| घटना जांजगीर चांपा जिले की है | पुलिस जांच जारी है|

0 144
Wp Channel Join Now

जांजगीर चांपा। अपनी पत्नी के नाजायज सम्बन्ध के शक में युवक ने की पड़ोसी युवक की माँ और दादी  की हत्या कर जहर खाकर खुदकुशी कर ली| घटना जांजगीर चांपा जिले की है | पुलिस जांच जारी है|

मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर चांपा जिले के डबरा थाना इलाके के खारेकेना गाँव में यह घटना घटी | बताया गया कि लक्ष्मण भारद्वाज नामक ग्रामीण को पडोसी युवक से अपनी पत्नी के नाजायज सम्बन्ध का शक था |

नाजायज सम्बन्ध को  लेकर कुछ दिन पहले अपनी पत्नी के साथ विवाद भी हुआ था, जिसके बाद उसकी पत्नी भागकर खरसिया चली  गई थी। लिहाजा वह   काफी  तनाव में था।

सोमवार की रात वह पडोसी युवक के घर में उसकी हत्या के इरादे से घुसा | एक कमरे में युवक की माँ संतोषी रत्नाकर और उसकी दादी गुरुवारी बाई सो रहे थे |

उसने उन दोनों की  चाकू मारकर हत्या कर दी। फिर वह संतोषी के बेटे जिस पर उसका शक था के कमरे में जाने लगा | लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण कामयाब नहीं हो सका और वहां से चला गया |

बताया गया कि वह अब अपनी पत्नी की हत्या करना चाहता था | लेकिन खरसिया जाते रस्ते में उसने जहरr खा लिया | खरसिया पुलिस ने उक्त आरोपी को बेहोशी की  हालत में अस्पताल में में भर्ती  कराया जहाँ  उसकी मौत हो गई।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.