सवा सौ क्विंटल गांजा के साथ ओडिशा के 2 गिरफ्तार

ओडिशा के कंधमाल जिले से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ के रस्ते मध्यप्रदेश के लिए निकले ओडिशा के तो तस्कर सवा सौ क्विंटल गांजा के साथ कवर्धा पुलिस की गिरफ्त में आ गये |

0 120
Wp Channel Join Now

कवर्धा |ओडिशा के कंधमाल जिले से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ के रस्ते मध्यप्रदेश के लिए निकले ओडिशा के तो तस्कर सवा सौ क्विंटल गांजा के साथ कवर्धा पुलिस की गिरफ्त में आ गये | दरअसल गूगल मेप की सहायता से ये निकले थे और कवर्धा में नेट सेवा बंद होने के चलते भटक गये और  चिल्फी चेकपोस्ट पहुँच गये |

ओडिशा के कंधमाल जिले के निवासी अश्वनी कुमार और जतन ने पुलिस को बताया कि वे ओडिशा से महासमुंद जिले को पर करते जंगलों के रस्ते मध्यप्रदेश के जबलपुर के लिए निकले थे |

वे रास्ता भटककर चिल्फी चेकपोस्ट पहुँच गए | जहाँ पुलिस जाँच में लगी थी |  पिकअप में ओडिशा का नंबर देखकर पुलिस ने रोका।

इस पिकअप में कोई सामान भी लड़ा नहीं था, लेकिन   पश्चिम बंगाल पासिंग का एक और नंबर प्लेट मिलने से पुलिस को संदेह हुआ|

कवर्धा में चल रहे तनाव के बीच इसे देख शक और गहरा गया | जब   जांच की गई तो डाला में वेल्डिंग कर कोई शीट जोड़ने का शक हुआ। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद इसे हटाया गया| जहाँ  123 पैकेट में रखा गांजा बरामद हुआ।

बरामद गांजे  की कीमत   25 लाख से ज्यादा आंकी गई है।  दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया |

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.