छत्तीसगढ़: एक परिवार के 4 की खुदकुशी

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक परिवार के 4 सदस्यों ने खुदकुशी कर ली | मृतकों में पति-पत्नी और 2 बच्चे शामिल हैं | घटना का कारण घरेलू विवाद माना जा रहा है |

0 39

- Advertisement -

राजनांदगांव|  छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक परिवार के 4 सदस्यों ने खुदकुशी कर ली | मृतकों में पति-पत्नी और 2 बच्चे शामिल हैं | घटना का कारण घरेलू विवाद माना जा रहा है |

मिली जानकारी के मुताबिक  राजनांदगांव जिले  लालबाग थाना क्षेत्र के करमतरा गांव में पति से विवाद के बाद पत्नी अपने दो बच्चों के साथ कुँए में कूद गई | उसके बाद पति ने फांसी लगा ली |

- Advertisement -

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया| मृतकों की पहचान पति डोमन साहू (31 वर्ष), पत्नी वेदिका साहू (27 वर्ष), पीयूष साहू (2 वर्ष) और काव्या साहू (4 वर्ष) के रूप में हुई है|

बताया गया कि घरेलु विवाद के चलते परिवार ने आत्मघाती कदम उठाया|

पुलिस के मुताबिक  शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि परिवार का मुखिया शराब का आदि था  मामले की जांच जारी है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.