नंदिनी कालेज प्राचार्य ख़ुदकुशी, 3 सहायक प्राध्यापक गिरफ्तार

नंदिनी नगर शासकीय कालेज के प्रभारी प्राचार्य ख़ुदकुशी मामले के 5 माह बाद  कॉलेज के 3 सहायक प्राध्यापक गिरफ्तार किये गये हैं | इन तीनों पर प्रताड़ना का आरोप है जिसके कारण  प्राचार्य भुनेश्वर नायक ने फांसी लगा ख़ुदकुशी कर ली |

0 201

- Advertisement -

भिलाई | नंदिनी नगर शासकीय कालेज के प्रभारी प्राचार्य ख़ुदकुशी मामले के 5 माह बाद  कॉलेज के 3 सहायक प्राध्यापक गिरफ्तार किये गये हैं | इन तीनों पर प्रताड़ना का आरोप है जिसके कारण  प्राचार्य भुनेश्वर नायक ने फांसी लगा ख़ुदकुशी कर ली |
बता दें नंदिनी नगर शासकीय कालेज के प्रभारी प्राचार्य ने 5 माह पहले 28 अक्टूबर 2021 को कॉलेज के पुराने भवन में फांसी लगाकर जान दे दी थी |

इसे भी पढ़ें:

नंदिनी कालेज के प्राचार्य भुवनेश्वर नायक ने पुरानी बिल्डिंग में फांसी लगाई
मृतक के जेब से सोसाईड नोट बरामद किया गया था। जिसमें प्रताड़ना का जिक्र था | भुनेश्वर नायक मूल रूप से महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लाक के देवलभांठा निवासी थे  | वे  सरायपाली कालेज में वाणिज्य प्राध्यापक के रूप में भी अपने सेवा दे चुके थे |
दिसम्बर 2020 में उन्होंने नंदिनी नगर शासकीय कालेज में चार्ज संभाला था |

- Advertisement -

प्रारंभ में ही भुबनेश्वर नायक से जुड़े रहे कुछ  प्राध्यापकों ने आशंका जताई थी कि   पूर्व प्राचार्य द्वारा की गई वित्तीय गडबडी और प्रशासनिक दबाव उन पर काफी था | सहज-सरल नायक शायद इस तनाव को नहीं झेल पाए और यह आत्मघाती कदम उठा लिया |

 deshdigital ने इस आत्महत्या  को लेकर आत्महत्या का अमरबेल शीर्षक से डॉ. लखन चौधरी का लिखा कई किस्तों में आलेख प्रकाशित किया था |

इधर  नंदिनी पुलिस ने जांच दौरान मृतक के जेब से सोसाईड नोट बरामद किया गया था। जिसे हस्तलिपी विशेषज्ञ रायपूर से परीक्षण कराया गया। जिसमें मृतक भुवनेश्वर नायक के स्वाभाविक लिखावट होना लेख किया पाया ।   जांच कार्यवाही में आरोपियो द्वारा मृतक को मानसिक रूप से प्रताडित करने से आत्महत्या करना पाये जाने से   धारा 306, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया|
विवेचना के दौरान आरोपी  प्रशात कन्नोजे पिता मेधनाथ कन्नोजे   राजनांदगांव, ढालेश कुमार पटेल पिता भोजराम पटेल  नंदिनी नगर जिला दुर्ग, प्रेमेन्द्र कुमार उपाध्याय पिता रामेश्वर उपाध्याय  समता कालोनी रायपुर  को आज गिरफ्तार कर न्यायालय न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया गया। प्रकरण में विवेचना जारी है।
नंदनी पुलिस के मुताबिक  प्रभारी प्राचार्य भुनेश्वर नायक को मानसिक रूप से प्रताडित कर स्थानांतरण कराने की धमकी तीनों ही सहायक प्राध्यापकों के द्वारा समय-समय पर दी जाती रही एंव आये दिन सार्वजनिक रूप अपमानित किया जाता रहा। जिससे तंग आकर प्रभारी प्राचार्य ने आत्महत्या की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.