खैरागढ़ उपचुनाव से पहले देवव्रत की पत्नी विभा सिंह ने पद्मा पर लगाये गंभीर आरोप

खैरागढ़  उपचुनाव से ठीक पहले  स्व. देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह ने देवव्रत  की पहली पत्नी पद्मा देवी पर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

0 403
Wp Channel Join Now

रायपुर। खैरागढ़  उपचुनाव से ठीक पहले  स्व. देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह ने देवव्रत  की पहली पत्नी पद्मा देवी पर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रायपुर प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि जब  पद्मा सिंह का तलाक हो चुका है तो फिर वह किस अधिकार से कब्जा करना चाहती हैं।

विभा सिंह ने आरोप लगाया कि पद्मा देवी पर आरोप लगाया कि वे देवव्रत सिंह से तलाक के पश्चात हिमाचल प्रदेश निवासी नितिन पंत नामक व्यक्ति से विवाह कर रही हैं और वे अपने गुंडो से खैरागढ़ महल पर हमले करवा रही है| तलाक के बाद भी वे बच्चो का इस्तेमाल कर रही थी और जब उन्होंने स्व.देवव्रत सिंह से तलाक ले लिया और तलाक के एवज में 11करोड़ रुपए ले लिए तो किस हक से वो खैरागढ़ आ कर रह रही है और बच्चो पर अपना अधिकार जमाने की कोशिश कर रही हैं

विभा सिंह ने कहा , पद्मा देवी   राजा साहब से लड़कर झगड़ कर विधायक चुनाव लड़ी और 25 हजार वोटो से हारी थी| इससे  राजा साहब का राजनीतिक जीवन तबाह कर दिया था | अब पदमा खैरागढ़ में घूम-घूम कर अपने आप को स्व. देवव्रत की विधवा कह राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रही है।

विभा सिंह ने  कहा,  पहले भी बच्चों को संपत्ति के लिए इस्तेमाल किया गया और अब फिर बच्चों को राजनीति और संपत्ति के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। अब  पद्मा देवी पद्मा नितिन पंत हैं और उनका स्व. देवव्रत सिंह से कोई लेना देना नहीं है |

बता दें  खैरागढ़ में 17 मार्च से नामांकन शुरू होने हैं।  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक  राजपरिवार का कोई सदस्य चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी पेश कर सकता है। देवव्रत सिंह की पहली पत्नी पद्मा देवी खुलकर चुनावी अखाड़े में आ गई हैं। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के सामने सदस्यता का प्रस्ताव भी रखा था।  इधर  देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी विभा सिंह भी खुद को वारिस बताकर  तैयारी में हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.