उदयपुर: नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेद प्रकाश गुप्ता ने पदभार लिया

नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेद प्रकाश गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया. स्थानांतरित मुख्य कार्यपालन अधिकारी पारस पैकरा की विदाई समारोह जनपद सभाकक्ष में आयोजित किया गया. 

0 42

- Advertisement -

उदयपुर | नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेद प्रकाश गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया. स्थानांतरित मुख्य कार्यपालन अधिकारी पारस पैकरा की विदाई समारोह जनपद सभाकक्ष में आयोजित किया गया.

जनपद सभाकक्ष उदयपुर में वेद प्रकाश गुप्ता नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पदभार ग्रहण किया तथा स्थानांतरित मुख्य कार्यपालन अधिकारी पारस पैकरा की विदाई समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया.

विदित हो कि शासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत उदयपुर में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी पारस पैकरा को प्रतापपुर भेजा गया है. वहीं वेद प्रकाश गुप्ता उदयपुर जनपद के नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी है. यह उनका जनपद उदयपुर में दूसरा कार्यकाल है.

नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेद प्रकाश गुप्ता का जनपद अध्यक्ष भोजवंती सिंह, विधायक प्रतिनिधि सिद्धार्थ सिंहदेव, जिला पंचायत सदस्य राजनाथ सिंह, जनपद सदस्य शांति राजवाड़े और ओम प्रकाश सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया.

- Advertisement -

विदाई समारोह में पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी पारस पैकरा को सभी ने शाल श्रीफल तथा अन्य उपहार भेंटकर सम्मानित किया. उपस्थित अतिथियों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी पारस पैकरा के पांच साल और चार महीने के कार्यकाल को सराहनीय बताया. लोगों ने अपने अनुभव साझा किया तथा भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी.

देखें वीडियो 

जनप्रतिनिधियों, सरपंच संघ अध्यक्ष राम सिंह, भागवत सिंह, विजय कोर्राम, रोहित टेकाम, सचिव संघ की ओर से नोहर साय, बाबूलाल, गोपाल यादव, शिव कुमार, अमित सोनी, नारायण यादव, शिवनाथ, नेपाल, शिवभजन, खेलो सिंह, शारदा सिंह, शेष कुमारी, पुनियासो, मनरेगा शाखा नीलिमा, पूर्णिमा, रणधीर, अवधेश, विकास रवि, शैलेंद्र मिश्रा, रोजगार सहायक संघ की ओर से नंद केश्वर, यादव, महेश्वर पैकरा, नीरज, एनआरएलएम के पदाधिकारी रोशन गुप्ता, जूही सबा, जनपद स्टॉफ भुनेश्वर उइके, श्रीकांत श्रीवास्तव, अनिल कश्यप, देवपति राम रवि, बीरबल सिंह, मनोज रावत, पीताम्बर राजवाड़े सभी ने विदाई समारोह में भाग लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी पारस पैकरा को भावभीनी विदाई दी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.