ऑक्सीजन सप्लाई में सिर्फ 5 मिनट की देरी , 11 कोरोना मरीजों की मौत

ऑक्सीजन सप्लाई में सिर्फ 5 मिनट की देरी ने 11 कोरोना मरीजों की जान ले ली | घटना आंध्र प्रदेश के तिरुपति के एक सरकारी कोविड अस्पताल की है|  मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त करते जाँच के आदेश दिये हैं|

0 40

- Advertisement -

तिरुपति| ऑक्सीजन सप्लाई में सिर्फ 5 मिनट की देरी ने 11 कोरोना मरीजों की जान ले ली | घटना आंध्र प्रदेश के तिरुपति के एक सरकारी कोविड अस्पताल की है|  मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त करते जाँच के आदेश दिये हैं|

चित्तूर के जिला कलेक्टर एम हरि नारायणन के मुताबिक, यह घटना तिरुपति के रुइया अस्पताल की है। जिसे  कोविड अस्पताल बनाया गया है। उनके मुताबिक, सभी मरीज आईसीयू वार्ड में भर्ती थे। अचानक ऑक्सीजन की कमी के चलते 11 मरीजों की जान चली गई।

कलेक्टर के मुताबिक ऑक्सीजन खत्म होने पर सिलेंडर दोबारा भरने में पांच मिनट का अंतराल था। सिलेंडर का दबाव कम होने के कारण मरीजों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलने से उनकी मौत हो गई।

- Advertisement -

अस्पताल सुपरिटेंडेंट डॉ. भारती का कहना है कि यहां कोविड के अलावा अन्य मरीज भी भर्ती होते हैं। कोरोना के नौ मरीजों की जान गई है। वहीं कुछ और मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यहां लगभग 700 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।

मिडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस हादसे के बाद मरीज के परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की हालत को देखेते पुलिस तैनात करना पड़ा|

सोशल मिडिया से मिल रही जानकारी के मुताबिक हादसा रात क़रीब साढ़े ग्यारह बजे हुआ| आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट के मरीज़ बुरी तरह तड़पने लगे, जब तक कि लोग  समझ पाते तब तक 11 मरीज़ों की मौत हो चुकी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.