दो बरस बाद काम पर लौटीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती  

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती  दो बरस बाद काम पर  लौट गई हैं | रिया तब विवादों में आईं जब उनके प्रेमी -अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 2020 में मृत पाए गए थे।

0 333
Wp Channel Join Now

मुंबई| अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती  दो बरस बाद काम पर  लौट गई हैं | रिया तब विवादों में आईं जब उनके प्रेमी -अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 2020 में मृत पाए गए थे।

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक  मुंबई में  मीडिया से बात करते कहा, उन्होंने इन दो वर्षों को अपनी जिंदगी का  सबसे मुश्किल दौर  बताया।

29 वर्षीय अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती  पर राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने तथा उनके परिवार पर अभिनेता की संपत्ति का दुरुपयोग करने का आरोप लगा था।

रिया को पिछली बार 2021 में आयी थ्रिलर फिल्म ‘‘चेहरे’’ में देखा गया था जिसमें अमिताभ बच्चन ने भी काम किया है। चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्हें एक रेडियो स्टेशन में देखा जा सकता है।

रिया ने लिखा, ‘‘कल, मैं दो साल बाद काम पर गयी थी। उन सभी लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया जो मेरे सबसे मुश्किल वक्त में मेरे साथ खड़े रहे। क्या होता है यह मायने नहीं रखता, सूरज हमेशा चमकता है। कभी हार मत मानो।’’

‘मेरे डैड की मारुति’ और ‘जलेबी’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं चक्रवर्ती को 2020 में राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले में यहां 28 दिन जेल में रहना पड़ा था। वह अभी जमानत पर हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.