हाई हील्स से परेशान अभिनेत्री रुपाली गांगुली, वीडियो जारी कर किया दर्द बंया

टीवी के मशहूर शो अनुपमां की अभिनेत्री रुपाली गांगुली इन दिनों लोनावाला में अपने पति और बेटे के साथ समय बिता रही हैं।

0 84
Wp Channel Join Now

मुंबई । टीवी के मशहूर शो अनुपमां की अभिनेत्री रुपाली गांगुली इन दिनों लोनावाला में अपने पति और बेटे के साथ समय बिता रही हैं।

रुपाली अपने बेटे रुद्रांश का बर्थडे सेलिब्रेट करने लोनावाला पहुंची हैं हाल ही में रुपाली ने ब्लैक कलर की बिकिनी पहने हुए पूल में एन्जॉय करते हुए अपनी फोटो शेयर की थी। इसी कड़ी में रुपाली ने अपना एक और वीडियो शेयर किया है, जो काफी फनी लग रहा है।

वीडियो में रुपाली का दर्द साफ देखने को मिल रहा है। वीडियों में रुपाली हाथ में हाई हील्स थामे हुए नजर आ रही हैं। हाई हील्स के चलते रुपाली गांगुली के पैरों में थकान हो चुकी है और एक फिल्मी गाने के साथ वहां अपने दर्द को बयां कर रही हैं।

रुपाली गांगुली ने वीडियो को पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, ‘इन दोनो ने मिलकर जान मेरी ले ली…. कुछ ऐसा जिसे हर लड़की अपने आप से रिलेट कर पाएगी।

वीडियो को महज कुछ ही घंटे में 50 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। बता दें कि, रुपाली गांगुली को अनुपमा के रोल शो में दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं।

इसकारण सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। इंस्टाग्राम पर फॉलोअर की संख्या 1 मिलियन यानी 10 लाख से अधिक हो गई हैं। पिछले महीने ही अपनी इस खुशी को रुपाली ने इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस का शुक्रिया अदा किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.