उत्तर प्रदेश में आगरा हाइवे पर बस और ट्रक में भीषण टक्कर, 10 मौतें   

0 48

- Advertisement -

मुरादाबाद| उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में आगरा हाइवे पर बस और ट्रक में भीषण टक्कर  में बस में सवार 10 की मौत  हो गई है| बस में सवार करीब 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं| घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है|

हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया था। पुलिस ने क्रेन के जरिए वाहनों को हाईवे से हटाकर किनारे किया और यातायात चालू करा दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर शनिवार को एक वाहनों की टक्कर के कारण हुए हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। मुरादाबाद के एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना आगरा हाईवे पर कुंदरकी थाना इलाके में नानपुर की पुलिया के पास की है।

- Advertisement -

चौधरी ने बताया कि इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में तीन वाहन शामिल बताए जा रहे हैं।

उधर मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की सहायता राशि देने का निर्देश दिया है|

वहीँ उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सौरिख के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार कार आगे चले रहे ट्रक में घुस गयी, जिससे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

कन्नौज  पुलिस के मुताबिक  आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कोहरे में तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में कार घुस गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गयी। एक गंभीर रूप से घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया जा रहा है। कार सवार लोग दिल्ली से लखनऊ लौट रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.