महिला अनुयायियों को 30 साल बंधक बना रेप करने वाले वामपंथी नेता की मौत

दक्षिण लंदन में अपने घर में 30 साल तक अपनी बेटी और महिला अनुयायियों को कैद रखने और  रेप करने वाले 81 वर्षीय भारतीय मूल के वामपंथी  नेता अरविंदन बालकृष्णन की शुक्रवार को जेल में मौत हो गई।

0 96
Wp Channel Join Now

दक्षिण लंदन में अपने घर में 30 साल तक अपनी बेटी और महिला अनुयायियों को कैद रखने और  रेप करने वाले 81 वर्षीय भारतीय मूल के वामपंथी  नेता अरविंदन बालकृष्णन की शुक्रवार को जेल में मौत हो गई।

अरविंदन की 30 साल की बेटी केटी मॉर्गन किसी तरह वहां से भागी और दुनिया को सच्चाई बताई। इसके बाद अरविंदन का असली चेहरा लोगों के सामने आया।

अरविंदन बालकृष्णन को यौन उत्पीड़न और अपनी बेटी को 30 साल तक बंदी बनाए रखने का दोषी  पाने के बाद वर्ष 2016 में 23 साल की जेल हुई थी, मगर यह 6 साल की सजा में ही चल बसा।

अरविंदन बालाकृष्णन की मौत बीते 7 अप्रैल को ही हो गई थी, मगर भारतीय मीडिया में इसकी खबर आते-आते 2 दिन और लग गए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बालकृष्णन ने कई महिलाओं को यह विश्वास दिलाकर उनका यौन शोषण किया कि उनके पास ईश्वर जैसी शक्तियां हैं। अरविंदन दावा करता था कि वह उनका दिमाग पढ़ सकता है। उसे खुद को कामरेड बाला या फिर कामरेड भी नाम से पुकारा जाना अच्छा लगता था।

 केरल निवासी अरविंदन  के पिता ब्रिटिश सरकार में नौसेना में क्लर्क थे।  जो  लंदन जाकर बस गए थे । अरविंदन  यहाँ कम्यूनिस्ट पार्टी में शामिल हो गया। उसने चंदा नाम की कम्यूनिस्ट विचारधारा वाली लड़की से शादी कर ली।

इस बीच अरविंदन की कई महिलायें  अनुयायी हो गई। धीरे-धीरे उसने 6 महिला अनुयायियों को कैद कर लिया। वह उन्हें शारीरिक प्रताड़ना देता और उनसे रेप करता। इन्हें कहीं भी आने जाने की इजाजत नहीं थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.