मानसून छत्तीसगढ़ में पूरी तरह छाया,भारी बारिश की सम्भावना

मानसून छत्तीसगढ़ में पूरी तरह छा गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई स्थानों पर वज्रपात की भी संभावना है| इधर आज राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश हो रही है|

0 162

- Advertisement -

deshdigital

रायपुर| मानसून छत्तीसगढ़ में पूरी तरह छा गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई स्थानों पर वज्रपात की भी संभावना है| इधर आज राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश हो रही है|

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून अब संपूर्ण छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश भागों, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, संपूर्ण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद तक पहुंच गया है।

- Advertisement -

उत्तरी हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी पंजाब के कुछ हिस्सों में भी मानसून पहुंच गया है। अभी मानसून की उत्तरी सीमा दीव, सूरत, नंदुरबार, भोपाल, नौगांव, हमीरपुर, बाराबंकी, बरेली, सहारनपुर, अंबाला और अमृतसर है।

बता दें छत्तीसगढ़ में सामान्य तौर पर मानसून 16 जून को आता है। वहीँ मौसम विभाग ने 10 जून तक आने की संभावना जताई थी। मानसून के केरल तट तक पहुंचने में विलंब हुआ तो यहां पहुंचने की संभावना को आगे बढ़ा दिया गया।  अनुमानों को धता बताते हुए मानसून 9-10 जून की रात सक्रिय होकर छत्तीसगढ़ पहुंच गया

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी और पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के आसपास के तटीय क्षेत्रों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र कल से बना हुआ है। संबंधित चक्रवाती परिसंचरण मध्य ट्रोपोस्फेरिक स्तर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। इसके अगले 2-3 दिनों के दौरान ओडिशा, झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक कल 14 जून को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं प्रदेश में एक कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने तथा एक-दो स्थानों पर  भारी बारिश होने की भी संभावना है। गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.