कोरोना संक्रमण, छत्तीसगढ़ में हालत दिनों दिन बदतर

एक दिन में 14,098 नए मामले, 97 मौतों में सबसे ज्यादा रायपुर संभाग में

0 38

- Advertisement -

रायपुर| कोरोना संक्रमण से छत्तीसगढ़ में हालत दिनों दिन बदतर होते जा रहे है| शनिवार रात 8 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान तक कोरोना संक्रमण के 14,098 नए मामले सामने आये है| इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,32,776 हो गई है| वहीँ एक दिन में मौत का आंकड़ा सैकड़े को छूने लगा है| 97 मौतों में सबसे ज्यादा रायपुर संभाग उसके बाद दुर्ग संभाग में हुई है| बस्तर में 2, सरगुजा-बिलासपुर संभाग में 3-3 मौतें हुई हैं| छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीज़ों की संख्या 85,860 है।

बता दें राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए रायपुर जिले में शुक्रवार से लॉकडाउन लागू किया गया है| राजनांदगांव जिला प्रशासन ने जिले में 10 अप्रैल से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की है| दुर्ग जिले में भी लॉकडाउन जारी है| कई जिलो में भी धीरे धीरे लगाये जा रहे हैं|

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ में शनिवार रात 8 बजे तक नए संक्रमित मरीजों की संख्या 14,098 की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। जिसमें 4,668 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं प्रदेश भर में कुल 97 संक्रमित मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। यदि पूरे प्रदेश भर के मामलों  पर नजर डाला जाए तो अब तक कोरोना संक्रमित 4,32,776 मरीज मिल चुके हैं। जिसमें 3,42,139 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। वही कुल मौतों की संख्या 4,777 पहुंच गई है। इस तरह आज की तिथि में कुल 85,860 संक्रमित मरीज मौजूद हैं। आज कोरोना टेस्टिंग की संख्या 50,156 बताई जा रही है।

प्रदेश का  रायपुर जिला आज भी शीर्ष पर रहा। जहां 3797 मरीज मिले हैं। वही दुर्ग में 2272,राजनांदगांव में 978, बिलासपुर में 895, बलौदा बाजार में 717 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा अन्य जिलों से भी अलग-अलग संख्या में संक्रमित मरीजों की संख्या सामने आई है। वही नारायणपुर में एक भी मरीज की पुष्टि नहीं की गई है।

इधर छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए वैरिएंट की भयावहता बढ़ने के बाद सरकार का ध्यान दूसरे प्रदेशों से आ रहे यात्रियों की ओर गया है। अब सरकार ने हवाई अड्‌डों पर उतरने वाले यात्रियों के पास 72 घंटे के भीतर का कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट को अनिवार्य कर दिया है। जिनके पास ऐसी रिपोर्ट नहीं होगी। उनकी वहीं जांच होगी। अगर किसी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसे हवाई अड्‌डे से ही संस्थागत क्वारैंटीन अथवा कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया जाएगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.