मंगलवार 191 मौतों के साथ छत्तीसगढ तीसरे नम्बर पर

छत्तीसगढ़ में इतनी मौत का ये आंकड़ा पहली बार सामने आया है

0 32

- Advertisement -

रायपुर| छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है| मंगलवार की रात तक 191 मौतों के साथ छत्तीसगढ अब महाराष्ट्र एवं दिल्ली के बाद तीसरे नम्बर पर है। वहीँ संक्रमण भी 15 हजार पर गया है|

छत्तीसगढ़ में मंगलवार की रात तक की स्थिति में 15 हजार 625 नए कोरोना संक्रमित मिले। ताजा रिपोर्ट में पिछले 24 घंटों में एक साथ पहली बार 181 संक्रमित मरीजों के मौतें हुईं| इसमें पिछले सप्ताह में हुई 10 मौत की जानकारी मंगलवार को सरकार ने दी।

छत्तीसगढ़ में मौत का ये आंकड़ा पहली बार सामने आया है। कुल 191 मौत का जिक्र सरकारी रिपोर्ट में है। अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 25 हजार 688 हो चुकी है। राज्य में 50 हजार 699 सैंपल जांचे गए। पूरे प्रदेश में अब तक 6274 लोगों की मौत हो चुकी है।

- Advertisement -

पिछले साल से अब तक छत्तीसगढ़ में 5 लाख 74299 लोगों को कोरोना ने अपनी चपेट में लिया है। मंगलवार को 15 हजार 830 लोग ठीक हुए। मौतों के मामले मेंं छत्तीसगढ महाराष्ट्र एवं दिल्ली के बाद तीसरे नम्बर पर है।

राजधानी रायपुर शहर में पिछले 24 घंटे में 2225 नए मरीज मिले हैं। 76 लोगों की मौत हुई, अब राजधानी में एक्टिव मरीज 20 हजार 745 हैं। दुर्ग में 1679 नए मरीज, 9 लोगों की जान गई अब यहां एक्टिव मरीज 16354 हैं। बिलासपुर में 1330 नए मरीज मिले, 21 लोगों की मौत हुई। अब यहां एक्टिव मरीज 9773 हैं। राजनांदगांव में 825 नए मरीज मिले, यहां एक्टिव केस 9490 हैं। रायगढ़ में 998 नए मरीज मिले, 13 लोगों की मौत हुई है। अब एक्टिव केस 5608 हैं। कोरबा में 990 लोग संक्रमित हुए, 11 लोगांे की मौत हुई। अब यहां 7372 एक्टिव मरीज हैं। बलौदाबाजार में 1036 नए संक्रमित मिले, 2 लोगों की जान गई 7397 यहां एक्टिव केस हैं

छत्तीसगढ़  में रायुपर और दुर्ग जिले में हालात अब भी बिगड़े हुए हैं। मंगलवार को रायपुर में 2225 नए केस मिले और 76 लोगों की मौत हुई। दुर्ग जिले में 1679 पाजिटिव केस मिले और नौ की जान गई। बिलासपुर में 1330 नए मामले आए और 21 की मौत दर्ज की गई। वहीं, बालौदबाजार में 1036 लोग संक्रमित पाए गए। यह जिले में एक ही दिन में संक्रमित पाए जाने वालों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.