दंतेवाड़ा में नक्सलियों का उत्पात, निर्माण वाहनों में लगाई आग

0 21

- Advertisement -

दंतेवाड़ा|  बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में लंबे समय तक शांत रहने के बाद नक्सलियों ने एक बार फिर उत्पात मचाते आगजनी की है|

दंतेवाड़ा जिले के नेरल और बचेली के बीच रेल्वे ट्रेक दोहरीकरण कार्य में लगी 4 वाहनों में आग लगा दी है| घटना की पुष्टि एसपी दंतेवाड़ा डॉ अभिषेक पल्लव ने की है|

जानकारी के अनुसार देर शाम नक्सली ट्रेक पर चल रहे कार्य स्थल पर पहुँचे और मौके पर खड़ी 1 पोकलेन,1 जेसीबी और 2 टिप्पर का टैंक फोड़ उनमें आग लगा दी|

मिली जानकारी रूठ पर गुजरी मालगाड़ी में चालक ने जीआरपी को दी,और फिर सूचना पुलिस को मिली|

फिलहाल कंस्ट्रक्शन कंपनी की जानकारी नही मिल पाई है|

तीन नक्सली सहयोगी गिरफ्तार

इधर मुखबिर की सूचना पर ऑपरेशन पर निकली संयुक्त पार्टी ने पोटाली के जंगल से तीन संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है|

पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के अनुसार सूचना के बाद डीआरजी और सीएफ पोटाली की संयुक्त पार्टी को नीलावया पोटाली की ओर सर्चिंग के लिए रवाना किया गया|

- Advertisement -

नीलावया जंगल में तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया|

पकड़े गये नक्सली सदस्यों ने पूछताछ में कबूल किया कि वे पोटाली पंचायत में डीकेएमएस सदस्य के रूप में काम कर रहे हैं| तीनों  पर पहले ही रोड काटना, आगजनी, बैनर-पोस्टर लगाने जैसे केस दर्ज हैं|

बैनर बांधा

वहीँ कांकेर जिले  में नक्सलियों ने अंतागढ़ से महज 1 किलोमीटर दूर आमाबेड़ा मार्ग पर बैनर बांधा है। बैनर आदि के जरिये नक्सलियों ने गांव-गांव में भूमकाल दिवस मनाने की अपील की है। नक्सलियों ने राज्य सरकार के भूअर्जन कानून,पुनर्वास नीति में संशोधन के खिलाफ आवाज उठाने की अपील भी की है।

43 साथी मारे गए 

बता दें  नक्सली 7 फ़रवरी से भूमकाल की 111वीं वर्षगांठ मना रहे हैं| इस मौके पर जारी प्रेस नोट में अपने 43 साथियों के मारे जाने की जानकारी दी है|

माओवादियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो ने जारी  प्रेस नोट में पिछले एक साल में  बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले में मुठभेड़,बीमारी और दुर्घटनाओं में दो ACM, एक PCCM और एक प्लाटून सदस्य समेत 43 माओवादियों की मौत की जानकारी दी है|

साथ ही विभिन्न मुठभेड़ों में 2 असिस्टेंड कमांडेंट समेत 14 जवानों को मारने का दावा किया है|

जवानों के लिए लगाए गए बूबी ट्रेप में फंसकर साथी महिला नक्सली की भी    मौत की जानकारी दी है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.