छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने अपह्रत इंजीनियर को जन अदालत के बाद रिहा किया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले  में नक्सलियों  ने 7 दिन पहले PMGSY के  अपह्रत इंजीनियर अजय लकड़ा को आज  जन अदालत के बाद रिहा कर दिया| जन अदालत में उसकी पत्नी अर्पिता भी मौजूद थी |

0 82

- Advertisement -

बीजापुर | छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले  में नक्सलियों  ने 7 दिन पहले PMGSY के  अपह्रत इंजीनियर अजय लकड़ा को आज  जन अदालत के बाद रिहा कर दिया| जन अदालत में उसकी पत्नी अर्पिता भी मौजूद थी |

बीजापुर के जंगलों में नक्सलियों ने बुधवार को जन अदालत लगाई जिसमें ग्रामीणों और कुछ आदिवासी समाज के लोगों के सामने उन्हें रिहा कर दिया। 11 नवंबर को सब इंजीनियर प्यून को लेकर PMGSY सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेने गए थे, उसी दौरान करीब दोपहर 12.30 बजे दोनों का नक्सलियों ने अपहरण कर लिया था।

वहीँ  12 नवंबर को नक्सलियों ने प्यून लक्ष्मण परतगिरी को रिहा कर दिया था|

- Advertisement -

इसके वाद से सब इंजीनियर की पत्नी अर्पिता ने  नक्सलियों से उसके पति को छोड़ने गुहार लगाई थी। वो उन्हें ढूंढने के लिए जंगल में भी निकली थी। साथ में  उसका 3 साल का छोटा बच्चा भी साथ था।

आज  रिहाई के बाद जब मिले  तो एकदूसरे को ढाँढस बँधाते  रोते रहे|

Leave A Reply

Your email address will not be published.