नंदलाल देवांगन बीरगांव नगर निगम के नये महापौर

कांग्रेस पार्षद नंदलाल देवांगन बीरगांव नगर निगम के नये महापौर बनाए गए। भाजपा ने जोगी पार्टी के साथ गठबंधन कर पतिराम साहू को मेयर उम्मीदवार घोषित किया था |

0 116
Wp Channel Join Now

रायपुर| कांग्रेस पार्षद नंदलाल देवांगन बीरगांव नगर निगम के नये महापौर बनाए गए। भाजपा ने जोगी पार्टी के साथ गठबंधन कर पतिराम साहू को मेयर उम्मीदवार घोषित किया था |

नंदलाल देवांगन को 25 एवं पतिराम साहू को 15 मत मिले। इस तरह देवांगन की 10 मतों से जीत हुई। नंदलाल देवांगन को रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा का काफी क़रीबी माना जाता है।

बता दें बीरगांव नगर निगम में कांग्रेस के 19 पार्षद जीतकर आए हैं, और 6 निर्दलियों ने भी समर्थन दिया है।  निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है।  वहीँ  भाजपा के 10 पार्षद हैं और जोगी पार्टी के 5 पार्षद जीतकर आए हैं।

इसके पहले  नगर पालिक निगम बीरगांव के सभाकक्ष में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने नवनिर्वाचित पार्षदों  को शपथ दिलाई।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी यू एस अग्रवाल तथा नगर निगम आयुक्त श्रीकांत वर्मा भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.